दाएं से प्लांटेशन बोर्ड राजस्थान के चेयरमैन सर्वेश्वर शर्मा ,निदेशक प्रवीण शर्मा पूर्व जज गणपत सिंह भंडारी,पूर्व IAS पी एन भंडारी ,केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल>
राजस्थान हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल चंचल मिश्रा को न्याय व्यवस्था में नए आयाम स्थापित करने वाली पुस्तक ‘डिलिवरिंग इंस्टेंट जस्टिस’ की 100 प्रतियां भेंट की गईं।
राजस्थान एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका (राना) के अध्यक्ष प्रेम भंडारी की ओर से प्लांटेशन बोर्ड राजस्थान के चेयरमैन सर्वेश्वर शर्मा, निदेशक प्रवीण शर्मा और आध्यात्मिक चिकित्सक तरुण माथुर ने पुस्तक प्रस्तुत की। उन्होंने सभी जिला न्यायाधीशों और सीजेएम्स तक पुस्तक पहुंचाने का अनुरोध किया।

दाएं से एडिशनल रजिस्ट्रार जनरल मनोज सोनी प्लांटेशन बोर्ड राजस्थान के चेयरमैन सर्वेश्वर शर्मा राजस्थान हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल चंचल मिश्रा, आध्यमिक चिकित्सक तरुण माथुर ,प्लांटेशन बोर्ड के निदेशक प्रवीण शर्मा
पुस्तक के लेखक राजस्थान हाईकोर्ट के पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश गणपत भंडारी हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में करीब 12,000 मामलों में उसी दिन फैसला सुनाया, जिस दिन अंतिम बहस पूरी हुई।
देश की अदालतों में करोड़ों मामले लंबित हैं। समयबद्ध निपटारे से देश की जीडीपी में 2 प्रतिशत तक की वृद्धि संभव है। राना अध्यक्ष प्रेम भंडारी ने कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल से आग्रह किया है कि विधि मंत्रालय इस पुस्तक का वितरण देश के सभी उच्च न्यायालयों और उनसे जुड़ी अदालतों में करवाए।
उनका मानना है कि यह पुस्तक देश की सबसे बड़ी से लेकर सबसे छोटी न्यायपालिका तक पहुंचनी चाहिए। इससे न्याय प्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments