![]()
झालावाड़ कॉलेज छात्रावास की स्थिति को सुधारने की मांग को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने प्रिंसिपल को सौंपा ज्ञापन।
झालावाड़ में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कॉलेज छात्रावास की दयनीय स्थिति के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने कॉलेज प्रिंसिपल को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा।
महाविद्यालय इकाई अध्यक्ष प्रियांशु पाटीदार ने बताया कि छात्रावास की स्थिति रहने योग्य नहीं रह गई है। छात्र मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं। कमरों की छतों से पानी टपकता है। महीनों से सफाई व्यवस्था का अभाव है। बाथरूम गंदे हैं। नल टूटे हुए हैं और लाइटें खराब हैं।
जिला संयोजक रवि मेघवाल ने बताया कि सबसे गंभीर समस्या बाथरूम में करंट है। साथ ही जहरीले सांप कमरों तक आ जाते हैं। इससे छात्रों की जान को सीधा खतरा है। उन्होंने कहा कि इस विषय में पहले भी कई बार शिकायत की जा चुकी है। लेकिन प्रशासन की ओर से सिर्फ आश्वासन मिले हैं, ठोस कार्यवाही नहीं हुई।
मेघवाल ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने छात्रावास की साफ-सफाई, मरम्मत और सुरक्षा संबंधी कार्यों को प्राथमिकता नहीं दी तो एबीवीपी उग्र आंदोलन करेगी। उन्होंने हॉस्टल वार्डन और सफाई व्यवस्था के लिए कर्मचारियों की नियुक्ति की मांग भी की।
प्रदर्शन में प्रांत कार्यकारिणी सदस्य दीपेन्द्र सिंह राठौड़, जिला विस्तार निलेश मेनारिया, भाग संयोजक गरिमा मेहता, नगर मंत्री हर्षित जैन, इंद्र सिंह गुर्जर, प्रिता कुमारी, देवेन्द्र बैरागी, राज पोसवाल, अजय सुमन, महावीर सुमन, महावीर सिंह, रामबाबू लोधा, अरुण लोधा, शिखर सिंह हाडा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments