☜ Click Here to Star Rating


पानी में मच्छरों को अपने से रोकने के लिए केमिकल का छिड़काव करते स्वास्थ्यकर्मी।

मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए चिकित्सा विभाग द्वारा हर स्तर पर व्यापक प्रबंध किये जा रहे हैं।

.

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए जिलेभर में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। आमजन को मलेरिया, डेंगू आदि मौसमी बिमारियों के बारे मे जागरूक कर एंटी लार्वल गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। जिले मे कुल 643 सर्वे टीम लगी हैं। कुल 1623797 हाउस का सर्वे हुआ है।

शहर एक बिल्डिंग के बेसमेंट में भरे पानी में छिड़काव करते स्वास्थ्यकर्मी।

शहर एक बिल्डिंग के बेसमेंट में भरे पानी में छिड़काव करते स्वास्थ्यकर्मी।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुरेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि बारिश के कारण कई स्थानों में गढ्ढो में पानी के भराव के कारण मलेरिया, डेंगू रोग के लार्वा पनपते है। जिसे नष्ट करने हेतु चिकित्सा विभाग द्वारा जिले भर में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। चिकित्साकर्मियों द्वारा साफ पानी में टेमीफॉस, गंदे पानी में एमएलओ का घोल, गम्बूशिया मछली डालकर एवं पायरेथम का स्प्रे आदि गतिविधियां कर मौसमी बीमारियों की रोकथाम की जा रही है।

डेंगू मलेरिया से घबराएं नहीं, इसका इलाज संभव

उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. महेंद्र कच्छावा ने बताया कि डेंगू मलेरिया से घबराय नहीं इसका इलाज संभव है एवं इसके रोकथाम हेतु मच्छरदानी का प्रयोग करें। खिड़की एवं दरवाजों पर जाली लगवाएं, मच्छर निरोधक उत्पादों का उपयोग करें। हाथ-पैरो को ढक कर रखें, पूरी आस्तीन कर कपडा पहने, घर के आसपास, गमलों आदि में पानी का भराव न होने दे, हर सप्ताह कूलर, टंकी के पानी को खाली करें तथा बुखार आने पर तुरन्त चिकित्सक से सम्पर्क करें।

साफ पानी में पनपता है एडीज लार्वा

मलेरिया डेंगू व चिकनगुनिया की रोकथाम व नियंत्रण के साथ साथ मच्छरों के प्रजनन स्थलों को समाप्त करने हेतु जन समुदाय की भागीदारी बहुत आवश्यक है। एडीज लार्वा साफ पानी में पनपता है, अगर प्रत्येक घर के पानी भराव पात्र जैसे गमले, कुलर, पानी की टंकी इत्यादि को साप्ताहिक रूप से साफ किया जाये तो मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया जैसे रोगो की रोकथाम की जा सकती है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading