![]()
कोटपूतली में सैनी विकास संगठन की ओर से 2 नवंबर को छठा सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
इस सम्मेलन की तैयारियों को लेकर विवाह समिति और कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक ढाणी दीपावली शिव मंदिर में हुई। इस दौरान संगठन के प्रधान संरक्षक देवीसहाय सैनी के और जिलाध्यक्ष बबलू बबेरवाल उपस्थित थे।
समिति ने विवाह सम्मेलन में शामिल होने वाले जोड़ों के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। सम्मेलन में रजिस्ट्रेशन पूरी तरह निशुल्क रहेगा। एसवीएस (एनजीओ) दिल्ली की ओर से प्रत्येक जोड़े को एक इलेक्ट्रिक स्कूटी दी जाएगी। अब तक 11 जोड़ों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। संगठन ने कुल 21 जोड़ों का लक्ष्य रखा है।
बैठक में संयोजक रामचंद्र सैनी, रामसिंह सैनी, संरक्षक रामरतन सैनी, रामावतार सैनी, रामस्वरूप सैनी, उपाध्यक्ष गंगाराम सैनी, मुकेश सैनी, श्यामलाल सैनी, लीलाराम बायलान और योगेश सैनी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments