राज्य सरकार द्वारा संस्था आधार योजना के माध्यम से विभागों, बोर्ड, निगमों, स्वायत्तशासी, सरकारी, गैर सरकारी संस्थाओं व निजी उद्यमों के पंजीकरण को अनिवार्य कर दिया गया है।
अब सभी तरह के अनुदान-लाभ सेवाएं देने व लेने के लिए संस्था आधार का पंजीकरण होना जरूरी है। यह 16 डिजिट के यूनिक आईडी उन कार्यालय को जारी होंगे, जिनके एक से अधिक कार्यालय हैं। यह एक सांख्यिकीय आंकड़ों का संकलन है जिसका उपयोग राज्य की नीति निर्माण व योजनाओं के क्रियान्वयन में िकया जाएगा। सांख्यिकी विभाग संस्था आधार का प्रशासनिक विभाग होगा। संस्था आधार नंबर प्राप्त करने के लिए फर्म, प्रतिष्ठान से संबंधित किसी भी प्रकार के दस्तावेज की जरूरत नहीं है। संस्था आधार पोर्टल https://san.rajastha n.gov.in पर स्वयं अथवा ई-मित्र के माध्यम से आवेदन कर संस्था आधार नंबर प्राप्त कर सकते है। आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग की ओर से संस्था आधार पोर्टल से संबंधित जानकारी आमजन को एप्लिकेशन स्टेटस, संस्था आधार नंबर स्टेटस, रजिस्ट्रार डिटेल एवं अन्य संबंधित जानकारी अब चैटबॉट के माध्यम से दी जाएगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments