![]()
बीकानेर स्टेट हाइवे 20बी पर उत्तमामदेसर गांव के पास टोल नाका शुरू होते ही टोल मुक्त की मांग को लेकर आस-पास के गांवों के किसानों, वाहन चालकों ने जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर धरना प्रदर्शन शुरू किया था। धरना के 12वें दिन देर रात को प्रदर्शनकारियों, टोल
नोखा प्रधान प्रतिनिधि आत्माराम तर्ड ने बताया कि देररात्रि को ग्रामीणों व अधिकारियों की मौजूदगी में सहमति बन गई। समझौते में पांच गांव उत्तमामदेसर, कुचोर आथूणी, साधासर, लालमदेसर बड़ा और लालमदेसर छोटा के पिकअप सहित फॉर व्हीलर का टोल शुल्क नहीं लिया जाएगा।
इनके अलावा चार गांव लिखमीसर, मसूरी, बिदासरिया, कुचौर अगुणी के सभी छोटे वाहन के लिए 300 रुपए प्रतिमाह के पास बनाए जाएंगे। टोल से 15 किमी दायरे में आने वाले गावों के छोटे वाहनों के 700 रुपए प्रतिमाह का पास बनाने की बात पर सहमति बनी।
वार्ता में पूर्व विधायक गिरधारी माहिया, मगनाराम केड़ली, हरीराम बाना, रामकिशन तर्ड, राजेंद्र बापेऊ, डॉ. विवेक माचरा आदि शामिल हुए। टोल मैनेजर बीरबल चौधरी ने बताया कि प्रशासन ने एक बार व्यवस्था बनाने के लिए ग्रामीणों की मांगों पर सहमति बनाई है जबकि हमारे नियमानुसार टोल फ्री का प्रावधान नहीं है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments