☜ Click Here to Star Rating


राजस्थान के कुछ हिस्सों में 27 सितंबर की शाम से फिर मौसम बदलेगा और बारिश का दौर शुरू होगा।

बांसवाड़ा, झालावाड़ के आंशिक हिस्सों को छोड़ दें तो पूरे राजस्थान से मानसून की विदाई हो गई है। राज्य में आज (गुरुवार) और कल (शुक्रवार) बारिश का दौर थमेगा। 27 सितंबर से एक नया सिस्टम बंगाल की खाड़ी से आएगा, जिसके प्रभाव से प्रदेश के दक्षिण-पूर्वी जिलों

.

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, कल भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, बूंदी, कोटा, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, उदयपुर से भी मानसून लौट गया। झालावाड़ और बांसवाड़ा के आंशिक हिस्सों से मानसून की विड्रॉल लाइन गुजर रही है।

इधर, मानसून ​की विदाई के साथ ही प्रदेश में बारिश का दौर भी थम गया है। कल पूरे प्रदेश में मौसम ड्राय रहा। टोंक, भीलवाड़ा में दोपहर को कुछ जगह बादल छाने के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई, जबकि शेष सभी जिलों में आसमान साफ रहा।

मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- राज्य में अगले दो दिन मौसम ड्राय रहने की प्रबल संभावना है। वर्तमान में म्यांमार से लगने वाले बंगाल की खाड़ी में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है। ये सिस्टम अगले 24 घंटों में तेज होकर लो-प्रेशर सिस्टम में तब्दील होगा। इससे 26 सितंबर के आसपास दक्षिणी ओडिशा व उत्तरी आंध्र प्रदेश तट पर और तेज होकर अवदाब (Melancholy) बनने की प्रबल संभावना है।

इस सिस्टम का असर राजस्थान में 27 सितंबर की शाम से देखने को मिलेगा। पूर्वी, दक्षिणी-पूर्वी व दक्षिणी भागों मेघ गर्जन के साथ बारिश का दौर शुरू हो सकता है। इस सिस्टम का असर 3 अक्टूबर तक रहने की संभावना है।

तापमान में गिरावट, तेज धूप इधर मौसम शुष्क रहने के साथ तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। कल प्रदेश के सभी शहरों में तापमान में मामूली गिरावट हुई। गंगानगर में अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस, चूरू में 38.2, जैसलमेर में 37, बीकानेर में 36.3, फलोदी में 35.6, बाड़मेर में 36.1, पिलानी में 37.7, कोटा में 35.1, चित्तौड़गढ़ में 34.4, जयपुर में 35.8, अलवर में 36.6, टोंक में 36.1, अजमेर में 33.6 और उदयपुर में 31.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading