जयपुर के सिंधी कैम्प थाना पुलिस ने रात को किन्नर बन कर पर्यटकों से लूटपाट करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी कुछ दिनों पहले एक डॉक्टर के साथ भी मारपीट और लूटपाट की वारदात को अंजाम दे चुका हैं। 23 अगस्त को आरोपी
डीसीपी वैस्ट हनुमान प्रसाद मीणा ने बताया कि 23 अगस्त को मुंबई से जयपुर घूमने आये एक पर्यटक के साथ लूट की वारदात हुई,जिस की शिकायत पीड़ित की ओर से सिंधी कैम्प थाने में दी गई। पीड़ित स्वप्निल पोटले ने रिपोर्ट दी कि हम मुम्बई से जयपुर घूमने आए हैं होटल चन्द्रगुप्त में ठहरे हुये हैं रात के वक्त हम होटल से बाहर निकले सामने से एक किन्नर हमारे पास आया और हम से पैसे मांगने लगा हमने खुशी से उसको 150 रुपये देने लगे तो उसने कहा की मुझे दारु पीनी है आप कम से कम पांच सो या हजार रुपए दो, नहीं तो मैं तुम्हे जान से मार डालूंगी हम ने रुपए देने से मना किया तो वह अपने कपडे उतार कर हमे गंदी गंदी गालियां देना चालू कर दिया बैग में से कुछ लोहे की चाबी जैसा निकाल कर हमें मार डालने का भय दिखाने लगी। कहने लगा मेरा नाम सायब अली है मैं हींजडा बन कर घूम रहा हूं, रुपए तो देने ही पड़ेंगे फिर आरोपी ने मेरे प्राईवेट पार्टस को जोर से पकड़ लिया। किन्नर के हिंसक होकर पीड़ित साथियों के साथ होटल में घुस गए। आरोपी होटल वाले के साथ भी गाली गलोच कर झगड़ा करने लगा। होटल के अन्दर भी घुस कर पर्यटकों से मारपीट करने लगा। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की।

लूटपाट के लिए किन्नर बन्ने वाला आरोपी युवक गिरफ्तार
घटना की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल डीसीपी वैस्ट आलोक सिंघल एसीपी सदर धर्मवीर सिंह, सिंधी कैम्प एसआई श्याम सुन्दर शर्मा ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी शहदाब अली उर्फ कमना उर्फ आशु (24) पुत्र जाफर अली निवासी शेखो का मोहल्ला पुरानी टोंक पुलिस थाना पुरानी टोंक जिला टोंक राज. हाल किरायेदार सुरेश जैन का मकान आरएसी गेट के पास नागतलाई पुलिस थाना गलता गेट जयपुर को गिरफ्तार किया। आरोपी ने 6 अगस्त को भी इसी प्रकार स्टेशन रोड पर एक डॉक्टर के साथ मारपीट कर रुपए छीन लिए थे। आरोपी रात को किन्नरों का वेश धारण कर के लूटपाट की वारदात करता हैं। आरोपी वास्तव में पुरूष हैं जो फर्जी किन्नर बन कर लोगों के साथ मारपीट कर रुपए छीन लेता हैं लोग भय के कारण रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाते सूचना नहीं देते हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments