![]()
झालावाड़ के धनवाड़ा में राजू रैगर सर्वसम्मति रैगर समाज के अध्यक्ष नियुक्त।
झालावाड़ के धनवाड़ा में रैगर समाज पंचायत समिति की बैठक बालाजी मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक में राजू रैगर को सर्वसम्मति से समाज का नया अध्यक्ष चुना गया।
बैठक में आगामी त्योहारों की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। समाज बाबा रामदेवजी की दूज, गणेश चतुर्थी, तेजा दशमी और डोल ग्यारस जैसे त्योहारों को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया।
नवनियुक्त अध्यक्ष राजू रैगर ने समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे। साथ ही समाज हित में कार्य करने का संकल्प लिया।
बैठक में जानकीलाल रैगर, गोपाललाल रैगर, शिवराज रैगर, ब्रजमोहन रैगर, रामलाल रैगर और मोहनलाल रैगर सहित समाज के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने राजू रैगर को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments