![]()
करणी सेना ने योगेंद्र सिंह हाड़ा मालोनी को जिला संगठन मंत्री नियुक्त किया गया है।
झालावाड़ में करणी सेना ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया है। योगेंद्र सिंह हाड़ा मालोनी को जिला संगठन मंत्री नियुक्त किया गया है।
बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री रवि प्रताप सिंह सलोतिया मौजूद रहे। संभाग अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष कपिल सिंह और शहर अध्यक्ष प्रशांत सिंह राठौड़ भी उपस्थित थे। तहसील अध्यक्ष राजदीप सिंह झाला सहित करणी सेना के अन्य कार्यकर्ताओं ने भी बैठक में हिस्सा लिया।
नियुक्ति के बाद योगेंद्र सिंह मालोनी ने समाज सेवा का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि वे और उनकी टीम समाज की हर जरूरत में साथ खड़ी रहेगी। हाड़ा ने संगठन को मजबूत करने का वादा किया। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने की बात कही।
कार्यक्रम में करणी सेना परिवार और शुभचिंतकों ने माला पहनाकर हाड़ा का स्वागत किया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments