![]()
जयपुर में एक युवक को बंधक बनाकर 8 लाख रुपए की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। दोस्ती कर युवती ने धोखे से मिलने बुलाकर साथियों के साथ मिलकर उसका किडनैप किया। हनीट्रेप में फंसाने की धमकी देकर मारपीट कर रुपयों की डिमांड की। शिप्रापथ थाना पुलिस ने य
डीसीपी (साउथ) राजर्षि राज ने बताया- हनी ट्रेप मामले में आरोपी रीना मीणा उर्फ सुमन मीणा (20) निवासी हिण्डौन सदर करौली हाल शांति नगर शिप्रापथ, भरत लाल मीना (38) निवासी कुडगांव करौली और रामकेश मीणा (32) निवाीस कुडगांव करौली हाल जगन्नाथपुरी शिप्रापथ को अरेस्ट किया है। गैंग का मास्टर माइंड आरोपी भरत लाल मीना उत्तर प्रदेश लखनऊ में रेलवे में टेक्नीशियन है। जो छुट्टी लेकर वारदात को अंजाम देने जयपुर आया था।
दौसा के महवा निवासी युवक ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उसके भाई के मोबाइल से रविवार शाम करीब 4:30 बजे अनजान व्यक्ति का कॉल आया। कॉल् करने वाले ने कहा- तुम्हारे भाई को हमने पकड़ रखा है। उसने किसी लड़की से रेप किया है। तुम्हारे भाई को रेप केस से बचाना चाहते हो तो बताए स्थान पर तुरंत 8 लाख रुपए लेकर आ जाओ। नहीं तो इसको मारेंगे और रेप के झूठे केस में फंसा देंगे।
पुलिस टीम ने किडनैप युवक के परिजनों को रुपए देकर जगन्नाथपुरी त्रिवेणी नगर स्थित भेजी गई लोकेशन पर भेजा। पुलिस टीम ने दबिश देकर रुपए लेने आए दोनों किडनैपर्स को धर-दबोचा। पूछताछ में आरोपियों ने दुर्गापुरा के शांति नगर स्थित किराए के मकान पर युवक को बंधक बनाकर रखना बताया। पुलिस के पहुंचने पर बंधक बनाए कमरे के बाहर युवती बैठी मिली। युवती को पकड़कर लॉक खुलवाने पर अंदर कमरे में किडैनप युवक बंधक मिला।
किडनैप युवक को तीनों आरोपियों के कब्जे से मुक्त करवाया गया। पूछताछ में सामने आया कि पिछले करीब 20 घंटे से बंधक बनाकर मारपीट की जा रही है। तीन दिन पहले ही वारदात को अंजाम देने के लिए मकान का एक पोरसन किराए पर लिया गया था। करीब 3 महीने पहले टारगेट किया गया। रीना मीणा से कॉल करवाकर दोस्ती करवाई गई। उसके बाद विश्वास में लेकर मिलने के बहाने किराए के कमरे पर बुलाया। मिलने आने पर कमरे में जाते ही पीछे से आए भरत लाल और रामकेश ने उसको पकड़ लिया। कमरे में बंधक बनकर मारपीट कर 8 लाख रुपए की फिरौती की मांग उसके परिजनों से की। रुपए नहीं देने पर हनीट्रेप में फंसाने की धमकी दी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments