![]()
हंगामें के दौरान युवक टंकी पर चढ़ गया।
बीकानेर के करमीसर क्षेत्र में कब्जे तोड़ने गई पुलिस और प्रशासनिक दल के सामने स्थानीय लोगों ने पहले हंगामा किया और बाद में एक युवक पानी की टंकी पर चढ़ गया। करीब दो घंटे चले हंगामे के बीच अतिक्रमण तोड़ दिए गए। वहीं टंकी पर चढ़ने वाले युवक को पुलिस ने हिरास
बीकानेर डवलपमेंट ऑथेरिटी (बीडीए) ने करमीसर इलाके में अवैध कब्जों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत मंगलवार को कार्रवाई की। इस दौरान कुछ मकानों के आगे की दीवार और चौकियां तोड़ी तो स्थानीय लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। स्थानीय ग्रामीणों ने इस कार्रवाई का कड़ा विरोध किया, जिसके चलते मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई। विरोध को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।
टंकी पर चढ़ गया युवक
स्थिति उस वक्त और गंभीर हो गई जब एक युवक पानी की टंकी पर चढ़ गया। वहीं, आक्रोशित ग्रामीणों ने कोलासर मार्ग को अवरुद्ध कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि वे सालों से वहां रह रहे हैं और अब अचानक उन्हें हटाया जा रहा है। मौके पर एएसपी सौरभ तिवारी, सीओ श्रवण दास, पार्थ शर्मा, नाल थानाधिकारी विकास विश्नोई सहित बीडीए के अधिकारी मौजूद रहे और स्थिति को नियंत्रण में लेने का प्रयास किया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments