☜ Click Here to Star Rating



“मुख्यमंत्री संग रक्षाबंधन आंगनबाड़ी बहनों का सम्मान” कार्यक्रम में बूंदी की 2440 बहनों को मिले 12.22 लाख।

राजस्थान सरकार द्वारा रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर प्रदेश में बहनों का सुरक्षा-सम्मान पर्व मनाया गया। मंगलवार को जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में “मुख्यमंत्री संग रक्षाबंधन आंगनबाड़ी बहनों का सम्मान” कार्यक्रम आ

.

इस कार्यक्रम में बिड़ला ऑडिटोरियम में लगभग 1200 आंगनबाड़ी बहनें मौजूद रहीं। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलों से कुल 1 लाख 21 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भागीदारी की। मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन बटन दबाकर सभी आंगनबाड़ी बहनों को राखी के उपहार स्वरूप 501 रुपए की राशि हस्तांतरित की। इसके अतिरिक्त उन्हें छाता और मिठाई भी वितरित की गई।

बूंदी जिले में इस कार्यक्रम का आयोजन नैनवां रोड स्थित शगुन होटल में किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा, नगर परिषद सभापति सरोज अग्रवाल और जिलाध्यक्ष रामेश्वर मीणा उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान राज्य स्तरीय आयोजन का लाइव प्रसारण दिखाया गया।

जिला कलेक्टर ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सुपोषण के लिए कार्य करने हेतु पोषण शपथ दिलाई। इस अवसर पर बूंदी जिले की 2440 आंगनबाड़ी बहनों को डीबीटी के माध्यम से कुल 12.22 लाख रुपए की उपहार राशि हस्तांतरित की गई। चुनिंदा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथियों को राखी पहनाई।

कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग की उपनिदेशक ऋचा चतुर्वेदी, सीडीपीओ आदित्य सिंह के साथ अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। बड़ी संख्या में एलएस, आशा सहयोगिनी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading