![]()
प्रतापगढ़ में भील प्रदेश मुक्ति मोर्चा ने राणा पूंजा भील चौराहा पर महान स्वतंत्रता सेनानी राणा पूंजा भील की भव्य मूर्ति स्थापित करने की मांग की है। संगठन ने इस संबंध में जिला प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा है।
मोर्चा ने जिला कलेक्टर, आयुक्त और सभापति को सौंपे ज्ञापन में बताया कि राणा पूंजा भील ने मेवाड़ और बागड़ अंचल में विदेशी आक्रमणकारियों के खिलाफ संघर्ष किया था। उन्होंने आदिवासी समाज को संगठित कर महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिसे क्षेत्र के इतिहास का स्वर्णिम अध्याय माना जाता है।
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि यदि सरकारी स्तर पर तत्काल मूर्ति स्थापना संभव नहीं है, तो स्थानीय समाज के लोग जनसहयोग से इसे स्थापित करने के लिए तैयार हैं। इसके लिए प्रशासन से विधिवत स्वीकृति और तकनीकी मार्गदर्शन की आवश्यकता होगी।
भील प्रदेश मुक्ति मोर्चा ने प्रशासन से अपील की है कि मूर्ति स्थापना की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाए। इससे भविष्य की पीढ़ियों को राणा पूंजा भील के त्याग और वीरता से प्रेरणा मिल सकेगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments