![]()
कोटा में चिंताहरण हनुमान मंदिर में रुद्राभिषेक।
शहर में आरकेपुरम इलाके में स्थित चिंताहरण हनुमान मंदिर में महारुद्राभिषेक कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें 251 जोड़ों ने विधि विधान व मंत्रोचार से भगवान शिव का अभिषेक किया। महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राखी गौतम की अगुवाई में आयोजित धार्मिक कार
राखी गौतम ने बताया कि सावन मास में शिवालयों में शिव संकीर्तन के समापन पर रुद्राभिषेक का कार्यक्रम रखा गया। पंडितों ने विधि विधान व मंत्रोचार से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करवाया। रुद्राभिषेक में सामूहिक रूप से 251 जोड़े शामिल हुए। राखी ने कहा कि हर सावन मास में कीर्तन का आयोजन किया जाता है। वर्तमान समय मे देश व प्रदेश में हर दिन आपदा का समाचार मिलता है यह बड़ा दुखद होता है। इसीलिए आज शिव संकीर्तन पूर्णावती पर भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की है किसी भी तरह की आपदा से देश व प्रदेश की रक्षा करें। हमने सीखा है कि मानवता के बीच में धर्म ही एक ऐसी व्यवस्था है जो हर दुख से पार लगाती है सभी को जोड़े रखती है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments