![]()
जयपुर के सांगानेरी गेट स्थित महिला चिकित्सालय में कल हुई प्रसूता की दर्दनाक मौत के मामले की जांच के लिए कमेटी बनाई है। एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. दीपक माहेश्वरी ने कमेटी बनाकर 24 से 48 घंटे के अंदर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए है। इस कमेटी क
डॉक्टर अग्रवाल के अलावा इसमें स्त्रीरोग विभाग की एचओडी डॉ. अनिता सिमलोत और फोरेंसिक मेडिसिन डिपार्टमेंट के एचओडी डॉ. एन.एल. दिसानिया को बनाया है। प्रिंसिपल डॉक्टर माहेश्वरी ने बताया- घटना बड़ी दुखद है और मैंने इस मामले में संज्ञान लेते हुए पूरे प्रकरण की जांच एक स्वतंत्र कमेटी से करवाने का फैसला किया है।
मरीज के परिजन ने लगाया था इलाज में लापरवाही का आरोप
महिला चिकित्सालय, सांगानेरी गेट में 19 अगस्त को भर्ती हुई गर्भवती महिला तरूणा की डिलीवरी के तीसरे दिन मौत हो गई थी। परिजनों का आरोप था कि डिलीवरी के बाद मरीज के ब्लीडिंग रूक नहीं रही थी, जिसके लिए वार्ड में मौजूद स्टाफ (डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ) को इस मामले की जानकारी दे दी और बार-बार इलाज के लिए आग्रह किया, लेकिन उन्होंने न तो इलाज किया और न ही किसी सीनियर डॉक्टर को इसके बारे में बताया।
इस कारण महिला करीब 7-8 घंटे तक तड़पती रही और लगातार ब्लीडिंग होने से उसका हीमोग्लोबिन बहुत कम हो गया, जिससे मरीज डिसेमिनेटेड इंट्रावस्कुलर कोएगुलेशन (DIC) में चला गया और उसकी मौत हो गई।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments