![]()
भरतपुर के उच्चैन थाना इलाके में गंभीर नदी में नहाने गया एक 22 साल का युवक डूब गया। 5 घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद भी युवक का कुछ पता नहीं लग पाया है। युवक को एक स्टूडेंट ने डूबते हुए देख लिया था। जिसके बाद उसने शोर मचाया तो, मौके पर लोग इकट्ठे हुए। उन्
उच्चैन SHO गिर्राज प्रसाद ने बताया कि सेवला हेड से केवलादेव नेशनल पार्क के लिए गंभीर नदी के रास्ते से पानी छोड़ा जा रहा है। मंगल सिंह (22) निवासी बरकोली गंभीर नदी में नहाने के लिए गया था। नहाते समय वह अचानक गंभीर नदी में डूबने लगा। जब मंगल सिंह डूब रहा था तो, उसने खुद को बचाने के लिए आवाज लगाई। इस दौरान वहां से एक स्टूडेंट स्कूल जा रहा था। स्टूडेंट ने मंगल सिंह को डूबते हुए देखा तो, उसने भी शोर मचाया।
जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर इकट्ठे हो गए। तब तक मंगल पानी में डूब चुका था। लोगों ने बरकोली गांव में जाकर घटना के बारे में बताया। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों को बुलाकर मंगल को सर्च करवाया। 2 घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद भी मंगल सिंह का कुछ पता नहीं लगा। तब पुलिस ने मौके पर SDRF की टीम को मौके पर बुलाया। SDRF की पिछले 3 घंटे से मंगल सिंह की तलाश कर रही है। अभी तक उसका कुछ पता नहीं लग पाया है।
इनपुट- विशेष गर्ग, रुदावल, भरतपुर
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments