गुलाबीनगरी ने रविवार सुबह फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का अद्भुत संगम देखा।
गुलाबीनगरी ने रविवार सुबह फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का अद्भुत संगम देखा। मोशन ब्रेन्स की ओर से आयोजित ग्रीन फिट मैराथन के दूसरे संस्करण में 5,000 से अधिक धावकों ने भाग लिया और स्वस्थ तन–स्वस्थ मन व स्वच्छ पर्यावरण का संदेश दिया।
डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने विद्याधर नगर स्थित सन एंड मून कॉम्प्लेक्स से 3 किमी फन रन का फ्लैग ऑफ किया। उन्होंने फिट इंडिया और स्वच्छ भारत अभियान के तहत लोगों से नियमित व्यायाम, तेज गति से चलने और दौड़ने को जीवनशैली में शामिल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अच्छे स्वास्थ्य और ग्रीन एन्वॉयरमेंट के लिए हर व्यक्ति को अपनी दिनचर्या में फिटनेस और स्वच्छता को प्राथमिकता देनी चाहिए।

डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने विद्याधर नगर स्थित सन एंड मून कॉम्प्लेक्स से 3 किमी फन रन का फ्लैग ऑफ किया।
मैराथन के दौरान बॉलीवुड सिंगर रविंद्र उपाध्याय ने लाइव परफॉर्मेंस देकर प्रतिभागियों को उत्साह से भर दिया। कार्यक्रम में जयपुर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष सुभाष गोयल, खंडेलवाल हार्ट इंस्टीट्यूट के डॉ. संजय खंडेलवाल, एडिशनल कमिश्नर (साउथ) योगेश दाधीच, रीजनल हेड – केयर इंश्योरेंस प्रेम पटवा और नितिन हुरकट, जीसीएल ड्रीम्स से रवि सिंघल और फोमिको मैट्रेस से रवि परसरामपुरिया सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

मैराथन के दौरान बॉलीवुड सिंगर रविंद्र उपाध्याय ने लाइव परफॉर्मेंस देकर प्रतिभागियों को उत्साह से भर दिया।
दीया कुमारी ने कहा की अगर हमे फिट रहना है तो अच्छे खाने का इस्तेमाल करना है । वही उन्होंने सवच्छता का संदेश देते हुए कहा की हम सबको जागरूक होना पड़ेगा और कचरा ख़ुद भी नहीं करना है दूसरी को भी इसके लिए जागरूक करना है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार स्वच्छता को लेकर आपके सामने मन की बात कर चुके है इसलिए अब हमारा फर्ज है की हम सब उनके सपने को साकार करे । उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़ा के जरिए हम सबको संकल्प लेना है कि हम दूसरो की सदेव मदद करे । क्योंकि दूसरो की मदद करना सबसे बड़ा पुण्य है । मेरे वार्ड के सभी लोग जागरूक है।

दीया कुमारी ने कहा की अगर हमे फिट रहना है तो अच्छे खाने का इस्तेमाल करना है ।
दीया कुमारी ने कहा की प्लास्टिक के इस्तेमाल से सभी को दूरी बनानी है क्योंकि इसी कारण लगातार मौसम में आपको बदलाव देखने को मिल रहा है। ये साइड इफेक्ट हमारे जीवन को भी प्रभावित कर रहा है । इसको लेकर अपने बच्चो को भी जागरूक करना होगा ताकि वो भी प्लास्टिक के दुष्परिणामों के बारे में जान सके । वही उन्होंने सभी से स्वदेशी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने की अपील की , उन्होंने कहा की अगर हम ऐसा करेंगे तो हमारा देश भी आगे बढ़ेगा । जीएसटी की दरों में कटौती से लोगो को बहुत फायदा हो रहा है , रोजाना काम में आने वाली वस्तुए भी सस्ती हुई है ।
आयोजन में 10 किमी टाइम्ड रन, 5 किमी टाइम्ड रन और 3 किमी फन रन आयोजित किए गए। टाइम्ड रन के विजेताओं को 50,000 रुपए की इनामी राशि प्रदान की गई।
परिणाम इस प्रकार रहे
- 10 किमी पुरुष वर्ग: प्रथम ₹7,100 (बिब 6235), द्वितीय ₹5,100 गुलशन (बिब 6334), तृतीय ₹2,100 योगेश (बिब 6177)।
- 10 किमी महिला वर्ग: प्रथम ₹7,100 उजाला (बिब 6024), द्वितीय ₹5,100 (बिब 6252), तृतीय ₹2,100 नेहा (बिब 6246)।
- 5 किमी पुरुष वर्ग: प्रथम ₹5,100 (बिब 5425), द्वितीय ₹2,100 कृष्णा (बिब 5337), तृतीय ₹1,100 अरविन्द तिवारी (बिब 5147)।
- 5 किमी महिला वर्ग: प्रथम ₹5,100 (बिब 5427), द्वितीय ₹2,100 प्रिय पल (बिब 5443), तृतीय ₹1,100 सीमा बुनकर।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments