बांसवाड़ा के अंबेडकर हॉस्टल में खूनी रैगिंग का मामला सामने आया है। 8 सीनियर्स ने 3 जूनियर को हथियारों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। पीड़ितों का कहना है कि उन्हें उठक-बैठक लगवाई गई। सीनियर्स ने पहले हॉट-स्पॉट मांगा, इंटरनेट बंद हुआ तो हथियारों से हमला करके
कालिंजरा थानाधिकारी विक्रम सिंह ने बताया- हॉस्टल के छात्र अनिल डामोर समेत 3 छात्रों की ओर से रिपोर्ट दी गई है। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

कालिंजरा थाना क्षेत्र के राजकीय भीमराव अम्बेडकर छात्रावास (कातरिया) में हुई घटना।
रिपोर्ट में अनिल ने बताई टॉर्चर की दास्तान
पुलिस को दी रिपोर्ट में अनिल ने बताया- मैं डॉ. भीमराव अम्बेडकर छात्रावास कातरिया में रहकर पढ़ाई करता हूं। 12 अगस्त मंगलवार की रात की रात मैं अपने दोस्त अर्पित डामोर निवासी चरकनी और अलकेश बामनिया निवासी झिंझरवा खुर्द के साथ हॉस्टल के रूम में था।
इस दौरान सीनियर स्टूडेंट महेंद्र पारगी निवासी कुंडला और अभिनव भील निवासी रोहनिया आए। दोनों ने कमरे में आकर हम तीनों को धमकाया। कहा- तुम इस हॉस्टल में नये नये आए हो और हम तुम्हारे सीनियर हैं। हमारे सामने तमीज से रहना और आँखें नीचे रखना। हम जो बोलें वो करना। नहीं तो तुम्हारा यहां रहना मुश्किल हो जाएगा। सीनियर ने हम तीनों का नाम पता पूछा और उठक-बैठक लगावाई।

राजकीय भीमराव अम्बेडकर छात्रावास (कातरिया) में एक छात्र का सिर फट गया।
इसके बाद एक सीनियर ने कहा- हमारे मोबाइल का इंटरनेट डेटा खत्म हो गया है। तुम हॉट स्पॉट चालू करो। अर्पित ने हॉट स्पॉट चालू कर सीनियर को इंटरनेट दिया। करीब 1 घंटे बाद मोबाइल की बैटरी डाउन हो गई और इंटरनेट बंद हो गया।
इसके बाद सीनियर महेंद्र और अभिनव दोबारा आए और धमकाने लगे। आधी रात को दोनों ने अपने 6 साथियों को कमरे में बुला लिया। उनके पास धारदार हथियार थे। आते ही उन्होंने हथियारों और लात-घूसों से पिटाई शुरू कर दी। हम तीनों लहूलुहान हो गए।
घटना के बाद हॉस्टल में काम करने वाली महिला कंकू देवी और हॉस्टल के छात्र बीच-बचाव करने आए। तीनों छात्रों को इलाज के लिए बागीदौरा (बांसवाड़ा) सरकारी हॉस्पिटल लाया गया। जहां पर इलाज करवाया गया।
घटना के बाद छात्रों के अभिभावक भी हॉस्टल पहुंचे और आक्रोश जताया।
घटना के समय वार्डन नहीं था
जांच में सामने आया कि घटना के दौरान वार्डन विजयपाल सिंगाड़ा वहां मौजूद नहीं थे। विजयपाल इंटरनेट को लेकर छात्रों की बीच झगड़े की बात कह रहे हैं। रैगिंग से इनकार कर रहे हैं। ऐसे में छात्रों की सुरक्षा सवालों के घेरे में है। मामले की सूचना मिलने पर बीपीएम के ब्लॉक संयोजक रितेश निनामा व विजयपाल हुवोर हॉस्टल पहुंचे। उन्होंने छात्रों से बात कर मामले की जानकारी ली। उधर, परिजन घटना को लेकर आक्रोश जता रहे हैं और हॉस्टल व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।
कंटेंट : नारायण कलाल, नौगामा
तस्वीरों में देखें घायल छात्रों का हाल…

हमले में एक छात्र का सिर फट गया।

हॉस्पिटल में छात्र का उपचार किया गया।

छात्रों के शरीर पर चोटों के निशान हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments