![]()
जयपुर में धोखेबाज दोस्त के एक युवती से रेप करने का मामला सामने आया है। जॉब लगाने के बहाने झूठ बोलकर मिलने बुलाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारने की कहकर धमकाया। भांकरोटा थाने में पीड़ित युवती ने आरोपी दोस्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज क
पुलिस ने बताया- मुहाना की रहने वाली 19 साल की युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। कुछ समय पहले उसकी आरोपी से मुलाकात हुई थी। बातचीत के दौरान दोनों की अच्छी दोस्ती हो गई। आरोप है कि धोखेबाज दोस्त ने उसे कंपनी में जॉब दिलाने का झांसा दिया। जॉब लगाने के बहाने झूठ बोलकर मिलने का दबाव बनाया।
12 अगस्त को मिलने जाने पर आरोपी उसे कंपनी में जॉब दिलाने के बहाने महापुरा ले गया। वहां उसके साथ जबरदस्ती रेप किया। विरोध करने पर मारने की धमकी दी। इस बारे में किसी को बताने पर धमकाया। भांकरोटा थाने में पीड़ित युवती ने बुधवार देर शाम आरोपी दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज करवाई।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments