☜ Click Here to Star Rating



बूंदी में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने पर परिजनों ने शव रखकर हाईवे जाम कर दिया।

बूंदी जिले में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने कोटा-चित्तौड़गढ़ हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया है। वे मुआवजा और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

.

जानकारी के अनुसार सोनू सिंह हाड़ा (25) को रात में उसके दोस्तों ने फोन करके बुलाया था। इसके बाद वह गायब हो गया था। सुबह पराणा गांव के पास लिंक रोड पर उसका शव मिला। सोनू धर्म कांटे पर काम करता था।

घटना के बाद परिजनों ने शव को हाईवे पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। वे मुआवजा और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। मौके पर ASP उमा शर्मा, पुलिस उपाधीक्षक हेमंत गौतम सहित पुलिस टीम तैनात है। वे परिजनों से समझाइश कर रहे हैं।

डाबी थानाधिकारी हेमराज शर्मा ने बताया कि रात में थाने में एक युवक आया था, जो बाद में गायब हो गया। मृतक की पत्नी ने बताया कि उसे वॉट्सऐप कॉल भी किया गया था। पुलिस ने रात भर तलाशी अभियान चलाया, लेकिन सुबह शव मिल गया।

करणी सेना संगठन के लोगों ने भी धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। वे पुलिस प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि हत्या के मामले में वे मुआवजा नहीं दे सकते। फिर भी वे परिजनों की मांगों पर विचार कर रहे हैं। पुलिस जांच में जुटी हुई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading