![]()
आवासन मंडल कॉलोनी के सेक्टर 1, 2 और 3 में बारिश के मौसम में जलभराव की समस्या से निवासी परेशान हैं।
हनुमानगढ़ जंक्शन में आवासन मंडल कॉलोनी के सेक्टर 1, 2 और 3 में बारिश के मौसम में जलभराव की समस्या से निवासी परेशान हैं। इस समस्या के समाधान के लिए मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रमोद डेलू और भाजपा नेता अमित सहू ने जिला कलेक्टर को ज्ञाप
प्रमोद डेलू ने बताया कि हर बारिश के मौसम में इन सेक्टरों में पानी भर जाता है। प्रशासन को बार-बार पम्प लगाकर तीन-चार दिनों में पानी निकालना पड़ता है। जलभराव के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस समस्या का मुख्य कारण सेक्टर 6, 7, 8, 9 और अन्य निजी कॉलोनियों के साथ-साथ पूरे खुंजा एरिया के पानी का एक ही नाले के माध्यम से निकास है। यह पानी घूमकर वापस खुंजा के सामने श्रीगंगानगर रोड पर स्थित मुख्य नाले में जाता है।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि खुंजा और आवासन मंडल की सीमा के बीच पहले एक नाला स्वीकृत किया गया था। करीब 400 मीटर बनाकर इसे बंद कर दिया गया और वर्तमान में यह मिट्टी में दबा हुआ है। इस नाले का भुगतान नगर परिषद द्वारा किया जा चुका है।
भाजपा ने इस नाले को दोबारा शुरू करवाकर पानी निकासी की उचित व्यवस्था करने की मांग की है। इससे क्षेत्र के निवासियों को बारिश के मौसम में होने वाली परेशानियों से राहत मिल सकेगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments