आबकारी विभाग ने नसीराबाद के निकट श्रीनगर थाना क्षेत्र के मोडी गांव के घने जंगलों में दो दिन पहले पकड़ी अवैध अंग्रेजी शराब की फैक्ट्री संचालक के पिता को गिरफ्तार कर लिया है। संचालक मौके से फरार हो गया था और पुलिस अब भी उसकी तलाश में जुटी है। पुलिस गिरफ
गिरफ्तार आरोपी फैक्ट्री संचालक और अवैध कारोबार के मास्टरमाइंड गुजराती लाल का पिता रामलाल जाट (60) है। यहां मकान में बनाई गई फैक्ट्री की जमीन का मालिक रामलाल ही है। छापे के दौरान पाया था कि यहां विभिन्न ब्रांड की नकली शराब तैयार की जा रही थी। आबकारी विभाग ने यहां से भारी मात्रा में अवैध सामग्री व बोलेरो बरामद कर मामला दर्ज किया था।

पुलिस ने बरामद किया था सामान।
बोलेरो सहित भारी मात्रा में सामान किया था बरामद
दो दिन पहले कार्रवाई के दौरान टीम ने एक मकान से चार बैरल में करीब 800 लीटर स्प्रिट, पांच बैरल में 1000 लीटर मिलाई हुई शराब, 19 कार्टून में 228 बोतल रॉयल स्टैग, 13 कार्टून में 624 ऑफिसर चॉइस प्लास्टिक पव्वे, फ्लेवर सुगंधित 9 लीटर तरल, काउंटी क्लब, ऑफिसर चॉइस, वोडका व रॉयल स्टैग ब्रांड के हजारों ढक्कन, 50 हजार से अधिक खाली कार्टून, 22 हजार खाली पव्वे, सैकड़ों लेबल व होलोग्राम बंडल और एक बोलेरो वाहन जब्त किया था। मौके से मुख्य आरोपी गुजराती लाल फरार हो गया था।
(इनपुट-सुधीर मित्तल व रियाज अहमद)
…………
पढें ये खबर भी….
अजमेर में ट्रक पलटा,9 गोवंश की मौत:शवों को दफनाया; नसीराबाद जाते समय टायर फटने से बैलेंस बिगड़ा

नसीराबाद- अजमेर मार्ग पर बीर चौराहे के पास एक गोवंश से भरा ट्रक पलट गया। ट्रक में भरे 9 गोवंश की मौके पर ही मौत हो गई। अजमेर से एक गोवंश से भरा ट्रक नसीराबाद जा रहा था। इस दौरान ट्रक का टायर फटने से बैलेंस बिगड़ने पर गड्ढे में गिरकर पलट गया। ट्रक में ठूंस-ठूंस कर गोवंश भरा हुआ था। पूरी खबर पढ़ने के लिए करें क्लिक
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments