![]()
रायसिंहनगर उपखंड अधिकारी सुभाष चंद्र चौधरी ने बुधवार को अचानक छापा मारकर मौके से अवैध शराब बरामद की।
श्रीगंगानगर जिले के रायसिंहनगर कस्बे के वार्ड नंबर 32 में लंबे समय से चल रहे अवैध शराब के धंधे पर प्रशासन ने कार्रवाई की। रायसिंहनगर उपखंड अधिकारी सुभाष चंद्र चौधरी ने बुधवार को अचानक छापा मारकर मौके से अवैध शराब बरामद की। यह कार्रवाई स्थानीय लोगों क
छापेमारी के दौरान SDM ने मौके पर आबकारी विभाग और पुलिस टीम को बुलाया। टीम ने शराब जब्त कर कानूनी प्रक्रिया शुरू की। बरामद शराब में देसी और अंग्रेजी शराब के 97 पव्वे, 4 हाफ बोतलें, 3 फुल बोतलें और 10 बीयर की बोतलें शामिल हैं। यह शराब एक शटर वाली दुकान में छिपाकर रखी गई थी। यहां से अवैध कारोबार किया जा रहा था।
स्थानीय नागरिकों ने बताया कि यह अड्डा लंबे समय से सक्रिय था। इसकी जानकारी कई बार प्रशासन और आबकारी विभाग को दी जा चुकी थी। लोगों का आरोप है कि इस अवैध धंधे में संबंधित विभाग के कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत हो सकती है। इसलिए यह धंधा खुलेआम चल रहा था।
स्थानीय नागरिकों ने यह भी आरोप लगाया कि वार्ड 32 के अलावा आसपास के इलाकों में भी दर्जनों ऐसे अड्डे चल रहे हैं। विभागीय लापरवाही के कारण अब तक कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई।
SDM सुभाष चंद्र चौधरी की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हलचल मच गई है। अवैध शराब बेचने वालों में भय का माहौल है। प्रशासन की टीम ने बरामद शराब को कब्जे में लेकर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
रायसिंहनगर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस अवैध कारोबार के पीछे कौन है। प्रशासन का कहना है कि ऐसी कार्रवाइयां आगे भी जारी रहेंगी। अवैध शराब के कारोबार पर पूरी तरह से नकेल कसी जाएगी। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन की इस कार्रवाई की सराहना की है। साथ ही बाकी अड्डों पर भी जल्द कार्रवाई की मांग की है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments