अलवर के बगड़ तिराहा थाना क्षेत्र के निकट खूटेटा कला गांव में नदी में भरे पानी में डूबने से 18 साल के युवक हेमंत की मौत हो गई। जो दोस्तों के साथ नदी में गया था। लेकिन नदी में डूबने के बाद दोस्त उसे छोड़कर वापस आ गए और घर पर कोई खबर भी नहीं दी। बाद में
मृतक बालक हेमंत के चाचा सतीश कुमार ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे अपने साथी नरेश धोबी के लड़कों के साथ नदी की तरफ गए थे। वहां ये सब नहाने लग गए। लेकिन हेमंत डूब गया। उसके डूबने के बाद बचाया नहीं जा सका। उल्टा उसके दोस्त डूबते हुए को छोड़कर गांव आ गए।

जिला अस्पताल में मृतक का शव लेकर आए परिजन।
वहां आने पर किसी को सूचना भी नहीं दी। लेकिन बाद में हेमंत का शव पानी में तैरता हुआ किसी ग्रामीण को दिखा। जिसने शव को बाहर निकाला। उसके बाद ग्रामीणों ने शव की पहचान की। बाद में जिला अस्पातल अलवर लेकर आए। लेकिन उसकी पहले ही मौत हो चुकी थी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments