![]()
काबरा एवं कोटड़ी पंचायतों में जल आपूर्ति सुविधा के लिए 4.67 करोड़ रुपए की सहायता के लिए एमओयू किया गया है।
राजसमंद जिले की काबरा एवं कोटड़ी ग्राम पंचायतों में जल आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर हुए।
ये एमओयू राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी की मौजूदगी में हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड (एचजेडएल) एवं राजस्थान सरकार के सार्वजनिक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) के बीच 4.67 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता के लिए हुआ।
कार्यक्रम राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी के कार्यालय एवं विधायक जनसुनवाई केंद्र पर आयोजित किया गया। विधायक माहेश्वरी ने कहा कि यह पहल काबरा एवं कोटड़ी क्षेत्र के लिए जलापूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि इस समझौते से न केवल आमजन को स्थायी रूप से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा, बल्कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों में जीवन स्तर भी बेहतर होगा।
विधायक ने हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड एवं पीएचईडी विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनहित से जुड़े ऐसे सहयोगात्मक प्रयास विकास की नई राह खोलते हैं। इस अवसर पर अधिशाषी अभियंता लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के लोकेश सैनी ने बताया कि एमओयू के तहत हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की ओर से सीईओ एवं पूर्णकालिक निदेशक (प्रथम पक्ष) तथा पीएचईडी की ओर से अतिरिक्त मुख्य अभियंता, क्षेत्र-उदयपुर (द्वितीय पक्ष) के रूप में समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments