![]()
श्रीगंगानगर जिले में पुलिस ने अवैध हथियार रखने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है।
श्रीगंगानगर जिले में पुलिस ने अवैध हथियार रखने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि बीकानेर रेंज के आईजी के निर्देशन में अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इस अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भंवरलाल और पुलिस उप अधीक्षक अनु बिश्नोई के सुपरविजन में कार्रवाई की गई। थानाधिकारी कलावती चौधरी के नेतृत्व में हेड कॉन्स्टेबल प्यारेलाल और उनकी टीम ने गस्त के दौरान रेलवे फाटक बीएसएफ के पास से आरोपी को पकड़ा।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुकेश कुमार (24) पुत्र पूर्ण कुमार, निवासी वार्ड नंबर 4, चांदनी चौक, पुरानी आबादी, श्रीगंगानगर के रूप में हुई है। आरोपी के पास से अवैध देसी पिस्तौल बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी इस अवैध हथियार का इस्तेमाल जमीन और दुकान विवादों में कब्जा छुड़वाने के लिए करता था।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। गिरफ्तारी में हेड कॉन्स्टेबल प्यारेलाल, कॉन्स्टेबल जयदीप और कॉन्स्टेबल रविंद्रपाल की टीम शामिल थी। पुलिस अवैध गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही है और इस तरह के अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान जारी रखेगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments