![]()
जयपुर के विश्वकर्मा इलाके में शनिवार रात एक युवक पानी की टंकी पर चढ़ गया। युवक ने छलांग लगाकर सुसाइड करने की धमकी दी है। युवक ने नेता नरेश मीणा की रिहाई की मांग रखी है। विश्वकर्मा थाना पुलिस समझाइश कर उसे नीचे उतारने का प्रयास कर रही है।
SHO (विश्वकर्मा) रविन्द्र सिंह ने बताया- पानी की टंकी पर चढ़ने वाला युवक मुकेश मीणा (35) पुत्र रामरतन मीणा निवासी बिसनगढ़ आमेर तहसील का रहने वाला है। युवक रात करीब 8 बजे आकेड़ा डूंगर ग्राम पंचायत में पानी की टंकी पर चढ़ गया। टंकी के ऊपरी छोर पर चढ़ने के बाद उसने पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल किया। खुद के पानी की टंकी पर चढ़ने के बारे में बताकर नरेश मीणा की गिरफ्तारी का विरोध किया।
कूदकर सुसाइड की धमकी
पानी की टंकी पर युवक के चढ़ने का पता चलने पर विश्वकर्मा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस उससे समझाइश कर रही है और टंकी से नीचे उतरने के लिए कहा जा रहा है। वह नरेश मीणा की रिहाई की मांग की है। उसकी मांग पूरी नहीं करने पर टंकी से कूदकर सुसाइड करने की धमकी दी। समझाइश के साथ ही पुलिस ने एहतियात के तौर पर टंकी के नीचे जाल लगवा दिया है। पुलिस ने फायर बिग्रेड और एंबुलेंस को भी मौके पर बुलाया है। प्रशासन की ओर से समझाइश कर नीचे उतारने के प्रयास किए जा रहे हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments