![]()
शहर के भीमगंजमंडी थाना इलाके स्थित हाट रोड़ पर रिहायशी बिल्डिंग में आग लग गई। बिल्डिंग के छठें माले के एक फ्लैट में लगी आग की लपटें दूर से दिखाई देने लगी। आग लगने की सूचना से हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी सूचना निगम के अग्निश्मन विभाग को दी। जिसके बाद न
.
निगम के चीफ फायर ऑफिसर राकेश व्यास ने बताया कि हाट रोड़ स्थित मंगलायतन बिल्डिंग में आग की सूचना मिली थी। निगम के दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। कोई जनहानि नहीं हुई। बिल्डिंग में फायर सिस्टम लगा हुआ था। पर कार्यशील नहीं था। इस कारण कल नोटिस जारी करेंगे। आग फ्लैट के बालकनी से स्टार्ट हुई थी। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता किया जा रहा है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments