अलवर शहर में बिजली घर चौराहे पर पानी की टंकी के ऊपर चढ़ा युवक।
आरटीआई एक्टिविस्ट एवं सामाजिक कार्यकर्ता हैदर अली को प्रशासन की ओर से धरना देने की अनुमति नहीं मिलने पर शुक्रवार दोपहर को बिजली घर चौराहे के पास पानी की टंकी पर चढ़ गया। हदैर अपने साथ माइक, स्पीकर और कागजों की पोटली लेकर चढ़ा। बीच-बीच में कागज फेंककर आ

बिजली घर चौराहे पर पानी की टंकी के पास युवक के चढ़ने के बाद जुटी भीड़।
टंकी पर चढ़ने का कारण – कहा धरना देने की अनुमति नहीं दी
हैदर अली ने लिखा – मैं हैदर अली आरटीआई एवं सामाजिक कार्यकर्ता हूं। यूपीएससी की तैयारी छोड़ देशहित में सामाजिक एवं शिक्षित बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत राजस्थान में विभागों में लााखें रिक्त पदों की सूचना प्राप्त की हैं। उसके अनुसार शिक्षा विभाग में 1 लाख 14 हजार 597, पुलिस में 24 हजार 847, रोडवेज में 11518, राजस्व में 4090, कृषि में 3429, वन विभाग में 2896 सहित अन्य विभागों में पद रिक्त हैं। शिक्षित बेरोजगार युवाओं े हितों में मैं शांतिपूणर् धरना प्रदर्शन की अनुमति एडीएम शहर से लेने के लिए आवेदन किए। 5 बार आवेदन किया। लेकिन हर बार मना कर दिया गया। अनुमति नहीं देने का कोई कारण नहीं बताया गया। नागरियों के प्रति लोक सेवक होने के नाते अपने कर्तव्यों का जानबूझकर उल्लंघन करते हुए मेरे शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन करने के मौलिक एवं संवैधानिक अधिकारों का हनन किया है। अनुमति नहीं मिलने से तंग आकर पानी की टंकी पर चढ़ने को मजबूर हुआ।

इस पानी की टंकी पर युवक के चढ़ने के बाद रोड पर भी वाहनों का जाम लग गया।
रोड पर भी जाम लगा रहा
युवक के पानी की टंकी पर चढ़ने के समय रोड पर भी जाम लगा रहा। काफी संख्या में आमजन की भीड़ जुट गई। हर कोई यह जानना चाह रहा था कि पानी की टंकी पर क्यों चढ़ा है। बीच-बीच में हैदर ने टंकी के ऊपर से कागज फेंके। जिसके जरिए उसने बताया कि पानी की टंकी पर चढ़ने की वजह यही है कि उसे प्रशासन ने विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं दी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments