☜ Click Here to Star Rating


उदयपुर के बेड़वास-मादड़ी लिंक रोड पर बनाई पुलिया पर इन हालात से गुजरते दुपहिया वाहन चालक।

उदयपुर शहर के बेड़वास से मादड़ी लिंक रोड के बीच बसी कॉलोनियों के लोग परेशान हैं। यूडीए से अप्रूव इन कॉलोनियों में न तो पेयजल आपूर्ति हो रही है और न ही स्ट्रीट लाइट लगी है। यहां पर पुलिया बनाने का काम तो पूरा होने आया लेकिन बिजली की हाइटेंशन लाइन शिफ्

.

बेड़वास-मादड़ी लिंक रोड वाले बाईपास पर बारिश के दिनों में ऐसी स्थिति रही है।

बेड़वास-मादड़ी लिंक रोड वाले बाईपास पर बारिश के दिनों में ऐसी स्थिति रही है।

आसपास की कॉलोनियों में रहने वाले परिवारों ने बताया कि हाल ही बारिश के दिनों में तो मानो आफत ही आ गई। घर से बाहर जाने और लौटने के लिए मुश्किल भरे रास्ते से निकलना पड़ा। पुलिया का काम चल रहा था तब तक जो बाईपास दिया वहां कीचड़ ही कीचड़ था। रास्ता खराब होने से जो स्कूल बसें कॉलोनी तक आती थीं वे बहुत पहले ही बच्चों को उतार देती थीं। ऐसे में उन्हें लेने के लिए पेरेंटस को ही जाना होता था। लोगों ने बताया कि यहां आज भी रात के समय तो घर आने के लिए बहुत परेशान होना पड़ता है। क्षेत्र की कॉलोनियों में पानी, नालियां और स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सुविधाएं अब तक नहीं नसीब नहीं हुई हैं।

पुलिया सीधे मादड़ी निकलेगी

असल में डबोक की तरफ से आने वाले वाहन चालकों को बिना प्रतापनगर चौराहा जाए ही बेड़वास से ही टर्न लेना होगा। इसके बाद वे गांव में होते हुए सीधे पुलिया क्रॉस कर मादड़ी पहुंच जाएंगे। लेकिन इस पुलिया के शुरू नहीं होने से अभी घूम कर जाना पड़ रहा है।

उदयपुर के बेड़वास-मादड़ी लिंक रोड पर बनाई पुलिया से अभी छोटे वाहन ही गुजर सकते है और वह भी कैसे गुजर रहा है इस तस्वीर में देखिए।

उदयपुर के बेड़वास-मादड़ी लिंक रोड पर बनाई पुलिया से अभी छोटे वाहन ही गुजर सकते है और वह भी कैसे गुजर रहा है इस तस्वीर में देखिए।

कॉलोनी की महिलाओं में गुस्सा

  • मातेश्वरी विहार लक्ष्मी नगर निवासी मीना खत्री ने बताया कि यहां की पहली कॉलोनी यूडीए ने अनुमोदित की। यहां हम रहने आए तब से सुविधाएं तो विकसित नहीं हुईं और आवासीय कॉलोनी में गोदाम और कारखाने बन गए हैं।
  • सीमा सुथार ने बताया कि आने-जाने वाले रास्ते से परेशान हो गए हैं। अब तक लाइट और पानी की व्यवस्था यहां नहीं की गई है।
  • अरिहंत विहार निवासी मधु दुबे ने बताया कि ये पुलिया तो बना दी लेकिन अभी तक इसे पूरी तरह से चालू नहीं किया गया है। बिजली के तारों को लेकर समस्या आ रही है तो संबंधित विभागों को इसका समाधान​ निकालना चाहिए।
  • सुधा ने बताया कि पीने के पानी की व्यवस्था आज तक नहीं की गई है और स्ट्रीट लाइट नहीं होने से रात के समय बहुत परेशानी होती है, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है।
  • बेड़वास निवासी भारती गर्ग ने बताया कि पुलिया में जहां से एंट्री करते है वहां से न तो रास्ता सही है न रोड लाइट है। कामकाजी महिला होने के कारण शाम को ऑफिस से देरी से लौटने पर अंधेरे में बहुत परेशानी होती है।

विधायक बोले… हाईटेंशन लाइन शिफ्ट करने की फाइल अजमेर भेजी है

विध्तायक फूल सिंह मीणा ने बताया कि इस लाइन को मुख्य रोड से शिफ्ट करने के लिए उदयपुर से निस्तारण नहीं हुआ तो हमने अजमेर बिजली निगम को भेज दिया है। वहां से मंजूरी आते ही यह काम हो जाएगा। यही सही बात है कि बारिश में स्कूल जाने वाले बच्चों को भी परेशानियां हुई लेकिन जल्द समाधान हो जाएगा।

QuoteImage

वास्तव में इस पुलिया की बरसों से डिमांड थी। हमने काम भी शुरू कराया लेकिन बारिश के चलते ढिलाई हो गई। पुलिया को शुरू कर दिया लेकिन इसके ऊपर से बिजली की हाइटेंशन लाइन निकल रही है, ऐसे में बड़ी गाड़ियां नहीं निकल पा रही हैं। फूलसिंह मीणा, विधायक, उदयपुर ग्रामीण

QuoteImage



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading