![]()
बाड़मेर जिले की आरजीटी पुलिस ने अवैध हथियारेां के खिलाफ कार्रवाई करत हुए 1 पिस्तौल देशी कट्टा, 1 कारतूस बरामद किया है। साथ ही एक आरोपी को पकड़ा है। परिवहन में उपयोग में ली गई बिना नंबरी बाइक को भी जब्त किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी अवैध हथियारों की खरीद
पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव गोलिया गर्वा में खडाली फाटा के पास एक बाइक सवार अवेध हथियार लेकर घूम रहा है। इस पर पुलिस टीम ने खडाली फांटा पहुंची। टीम ने बाइक सवार को रुकवाकर पूछताछ की गई। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उसकी तलाशी ली गई। उसके पास एक पिस्तौल नुमा देशी कट्टा, 1 जिंदा कारतूस मिले। इस पर पुलिस ने उसको डिटेन कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मनोहरलाल पुत्र भगवानाराम निवासी जुनाखेड़ा आमलियाला गुड़ामालानी बताया।
आरजीटी थानाधिकारी आदेश कुमार ने बताया- आरोपी के खिलाफ थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। साथ पूछताछ की जा रही है कि अवैध हथियार कहां से लेकर आया और इसका क्या उपयोग करने वाला था। इसके खिलाफ तीन मामले पहले से दर्ज है। 2 मामले आबकारी अधिनयिम के तहत दर्ज है। गुड़ामालनी में 1और 2 मामले गुजरात राज्य में दर्ज है। कार्रवाई में कांस्टेबल रामचंद्र औ भगराज शामिल रहें।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments