जयपुर में आज और कल (27 और 28 जुलाई) पारंपरिक उल्लास और सांस्कृतिक रंगों के साथ तीज महोत्सव मनाया जाएगा। दो दिवसीय इस आयोजन की शुरुआत आज शाम सिटी पैलेस (जनानी ड्योढ़ी) से शाही सवारी के साथ होगी, जो त्रिपोलिया बाजार, छोटी चौपड़, गणगौरी बाजार से होते हु
माताजी की सवारी के साथ ऊंट, बैलगाड़ियां, बग्घियां, लोक कलाकार, पारंपरिक नर्तक और वाद्य यंत्रों की टोलियां चलेंगी। सवारी के दौरान हजारों महिलाएं पारंपरिक परिधान में नजर आएंगी। खास बात यह है कि इस बार पहली बार छोटी चौपड़ पर तीज माता की सवारी के दौरान भव्य महाआरती का आयोजन होगा।

तीज माता की शाही सवारी के दौरान छोटी चौपड़ पर पहली बार भव्य महाआरती की जाएगी। (फाइल फोटो)
क्राफ्ट-फूड बाजार भी रहेगा आकर्षण
तालकटोरा के पौंड्रिक पार्क में 12 बजे दिन से रात 10 बजे तक Craft & Meals Bazaar लगाया जाएगा। इसमें राजस्थान के अलग-अलग जिलों के शिल्पकार अपनी पारंपरिक कलाओं का प्रदर्शन करेंगे।
वहीं, घेवर, मूंग दाल हलवा, दाल बाटी, और अन्य पारंपरिक व्यंजनों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे। लोक कलाकारों की परफॉर्मेंस भी दिनभर चलती रहेंगी। आयोजकों को उम्मीद है कि देश-विदेश से पर्यटक बड़ी संख्या में शामिल होंगे।
सुरक्षा और व्यवस्थाएं मजबूत, VIP को भी भेजे गए न्योते
भीड़ को देखते हुए हर रास्ते और एंट्री पर सुरक्षा जांच की व्यवस्था की गई है। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने छोटी चौपड़ पर डम निर्माण और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों से मौके पर जाकर चर्चा की।
उन्होंने बताया कि तीज महिलाओं का विशेष पर्व है, जो परंपरा, श्रद्धा और उत्सव का प्रतीक है। उन्होंने यह भी कहा कि यह टूरिज्म के लिहाज से ऑफ सीजन होता है, लेकिन सरकार का प्रयास है कि ऑफ सीजन में भी पर्यटक राजस्थान आएं। इसीलिए तीज जैसे उत्सवों को और भव्य रूप में मनाया जा रहा है।
तेज सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ प्रशासन ने महिला सुरक्षा, पानी की व्यवस्था, पार्किंग और नियंत्रण कक्ष भी तैनात किए हैं। आयोजन में राज्यपाल, मुख्यमंत्री सहित विभिन्न देशों के एंबेसेडर को भी आमंत्रित किया गया है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments