![]()
अजमेर जिले के नसीराबाद सदर थाना क्षेत्र की ए युवती अपनी सहेली की सगाई में जाने की बात कहकर घर से गई लेकिन वापिस नहीं लौटी। लापता युवती के पिता ने सदर थाने में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई।
पिता ने बताया- उसकी पुत्री बुधवार सुबह करीब 8 बजे अपनी सहेली की सगाई में अजमेर जाने की बात कहकर घर से गई थी। जिसके काफी समय बाद भी वापिस नहीं लौटने पर मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया। लेकिन उसका मोबाइल बंद आ रहा है। अपने स्तर पर सभी परिचितों एवं रिश्तेदारों के यहां तलाश के काफी प्रयास किए लेकिन पुत्री का कहीं पता नहीं लगा। परिवादी पिता ने आशंका व्यक्त की है कि कहीं उसकी पुत्री के साथ कोई अनहोनी ना हो जाए। नसीराबाद सदर थाना पुलिस ने युवती की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कर तलाश के प्रयास शुरू कर दिए।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments