![]()
खैरथल पुलिस ने ऑपरेशन साइबर संग्राम के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने साइबर ठगों को बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करोड़ों की ठगी से खरीदी गई महंगी संपत्ति जब्त
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फरीद पुत्र इस्माईल (25) निवासी अलवर और संदीप कुमार निवासी अलवर के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से दो डंपर चेचिस (घोड़ा), एक ट्रैक्टर पानी टैंकर सहित, एक कार, एक मोटरसाइकिल और आईफोन-16 बरामद किया है।
पुलिस ने बताया-साइबर सेल खैरथल-तिजारा को संदिग्ध बैंक खाते की जानकारी मिली। जिस पर साइबर फ्रॉड की चार शिकायतें दर्ज थीं। खाते में करोड़ों का लेन-देन पाया गया। जांच में सामने आया कि यह खाता संदीप कुमार के नाम पर संचालित था।
पूछताछ में पता चला कि आरोपी फरीद भोले-भाले और गरीब लोगों को कमीशन का लालच देकर उनके नाम पर खाते खुलवाता था। बाद में ये खाते संगठित साइबर ठग गिरोह को बेच दिए जाते थे। इन खातों का इस्तेमाल ऑनलाइन गेमिंग, बैटिंग, सेक्सटॉर्शन और अन्य धोखाधड़ी में किया जाता था। खाते फ्रीज होने से पहले ठग भारी रकम निकाल लेते थे।
पुलिस ने आरोपियों से दो डंपर चेचिस, एक ट्रैक्टर मय पानी टैंकर,एक कार, एक मोटरसाइकिल, एक फोन को जब्त किया हैं।
इस दौरान कार्रवाई में कर्ण सिंह एएसआई इंचार्ज, बृजमोहन हेड कॉन्स्टेबल, हरीश कुमार (साइबर सेल – विशेष योगदान), सुनील कुमार (साइबर सेल), विजयसिंह, पुष्पेन्द्र सिंह, संतोष कुमार, शेखर, धनपाल सिंह, हरकेश कुमार, सुषमा (महिला कॉन्स्टेबल), मनीषा (महिला कॉन्स्टेबल)
वहीं थाना ततारपुर से जसवंत सिंह थानाधिकारी, अजीत, तेजराम, नेमीचन्द और बस्तीराम (कॉन्स्टेबल) शामिल रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments