झालावाड़ में पति-पति किराए के कमरे में नकली नोट छाप रहे थे। दोनों कूरियर से नकली नोट सप्लाई करते थे। झालावाड़ डीएसटी और चंडीगढ़ पुलिस ने 12.20 लाख रुपए के नकली नोटों के साथ दोनों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपियों के कमरे से लैपटॉप, कलर प्रिंटर, कटर, पेपर, स्याही और स्क्रीन फ्रेम इमेजर बरामद किए है। चंडीगढ़ पुलिस आगे की जांच के लिए जब्त सामान के साथ आरोपियों को चंडीगढ़ ले गई है। मामला झालरापाटन थाना इलाके का है।

पुलिस ने छापा मारकर मध्य प्रदेश के उज्जैन के रहने वाले जितेंद्र शर्मा और उसकी पत्नी रजनी को गिरफ्तार किया है।
2 आरोपियों से मिले थे 10 लाख से ज्यादा के नकली नोट झालावाड़ एसपी अमित कुमार ने बताया- चंडीगढ़ पुलिस ने 29 सितंबर को 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर 10 लाख 19 हजार रुपए के नकली नोट बरामद किए थे। पुलिस ने आरोपी गौरव के पास से 500 रुपए के 1,646 नोट (8.23 लाख रुपए) और विक्रम के पास से 500 रुपए के 392 नोट (1.96 लाख रुपए) बरामद किए थे।
एसपी ने बताया- ये दोनों आरोपी लोगों को झांसा देकर असली नोट के बदले नकली नोट बेचने की कोशिश कर रहे थे। चंडीगढ़ पुलिस की जांच के दौरान सामने आया कि इन दोनों को कूरियर से ये नकली नोट मिलते थे। कूरियर पर झालावाड़ जिले के बकानी कस्बे का एड्रेस लिखा हुआ था। इस पर चंडीगढ़ पुलिस की टीम झालावाड़ पहुंची। यहां डीएसटी टीम की मदद से जांच की तो कूरियर पर लिखा नाम और पता दोनों ही फर्जी निकला।
सीसीटीवी फुटेज से हुई महिला की पहचान अमित कुमार ने बताया- झालावाड़ पुलिस ने कूरियर भेजने वाले का पता करने के लिए कूरियर बुक कराने के समय के आधार पर 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें कूरियर भेजने वाली महिला की पहचान रजनी शर्मा (37) पत्नी जितेंद्र शर्मा के रूप में हुई।
5 महीने से झालरापाटन में किराए पर ले रखा कमरा जांच में सामने आया कि रजनी और जितेंद्र शर्मा (37) दोनों मध्यप्रदेश के उज्जैन के रहने वाले हैं और 5 महीने से झालरापाटन के चंद्रावती ग्रोथ सेंटर में किराए का कमरा लेकर रह रहे है। बुधवार रात को डीएसटी टीम और चंडीगढ़ पुलिस ने महिला के घर छापा मारकर नकली नोट और सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया।

नकली नोट बनाने से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें
जेल से छूटा तो खोली नकली नोट की फैक्ट्री:12वीं पास बदमाश ने B.Ed स्टूडेंट को बनाया पार्टनर, जयपुर में लाखों नकली नोट खपाने की थी तैयारी

जयपुर में पकड़ी गई नकली नोट की फैक्ट्री की साजिश 12वीं पास बदमाश ने जेल में बैठकर रची थी। इस काम में उसने बी.एड कर रहे दोस्त को पार्टनर बनाया। उसके पुश्तैनी मकान में ही प्रिंटर रखकर नोट छापना शुरू कर दिया था। दोनों बदमाशों ने असली 100 रुपए लेकर 500 रुपए (200 और 100) के नकली नोट बेचने का सौदा किया था। डिलीवरी देने जा रहे थे, तभी दोनों बदमाश सचिन यादव और सुरेंद्र सैन पुलिस के हत्थे चढ़ गए। (पढ़ें पूरी खबर)
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments