![]()
मुहाना इलाके में एक युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है।
जयपुर में ब्लैकमेल कर एक युवती से गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। धोखे से आरोपियों ने उसके नशीला पेय पिलाया। अश्लील वीडियो बनाकर धमकी देकर उसके साथ रेप किया। मुहाना थाने में पीड़ित युवती ने चार युवकों के खिलाफ गैंगरेप और आईटी एक्ट के तहत FIR दर्ज
पुलिस ने बताया- मुहाना की रहने वाली 23 साल की युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिचित होने के कारण चारों युवकों से उसकी जान-पहचान के साथ बातचीत है। आरोप है कि कुछ समय पहले चारों आरोपी उससे मिले थे। बातचीत के दौरान आरोपियों ने धोखे से उसे नशीला पदार्थ पिला दिया। बेहोशी की हालत में आरोपियों ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया।
अश्लील वीडियो बनाकर धमकी देकर उसके साथ दरिंदगी की। अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया गया। मुहाना थाने में कोर्ट से आदेश करवाकर पीड़ित युवती ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने गैंगरेप और आईटी एक्ट के तहत दर्ज मामले की जांच कर रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments