![]()
6 साल का बालक। जिसकी अचानक मौत हो गई। 8 दिन पहले ही जन्मदिन मनाया था।
तिजारा कस्बे के वार्ड 16 में 6 साल के बालक की अचानक मौत हो गई। तड़के करीब साढ़े 4 बजे अचानक उल्टियां आई। उसके करीब डेढ़ घंटे बाद अस्पताल में मौत हो गइ।
वार्ड 16 निवासी संदीप का बेटा हयांश रविवार तड़के करीब 4:30 बजे अचानक उल्टियां करने लगा। परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए तिजारा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए उसे अलवर जिला अस्पताल रैफर कर दिया। लेकिन सुबह करीब 6:00 बजे उपचार के दौरान मासूम हयांश ने दम तोड़ दिया।
परिजनों ने बताया कि हयांश पूरी तरह स्वस्थ था। नौ दिन पहले ही उसका छठा जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया था। अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मृतक के पिता संदीप के दो बेटे हैं, जिनमें हयांश छोटा था। मासूम की मौत के बाद मोहल्ले में भी शोक का माहौल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments