☜ Click Here to Star Rating


सावन का अंतिम सोमवार होने के कारण आज जयपुर के सभी शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी हुई है। शिवालयों में तड़के से ही भक्त जल, दूध, बेलपत्र और भांग भगवान शिव को अर्पित कर रहे है। गलता जी से देर रात कांवड़ यात्रा शुरू हुई, जो जयपुर के अलग-अलग मंदि

.

चौड़ा रास्ता स्थित ताड़केश्वर महादेव मंदिर में भक्तों की सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिल रही है। मंदिर में सुबह 3 बजे भगवान शिव का श्रृंगार कर मंगला आरती की गई। इसके बाद पंचामृत और गंगाजल से शिवलिंग का विशेष अभिषेक हुआ। मंदिर के पुजारियों के अनुसार, सुबह 4 बजे से मंदिर के कपाट आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए, जहां जलाभिषेक का क्रम शुरू हुआ। यह क्रम शाम 4 बजे तक चलेगा। शाम को भगवान शिव की विशेष झांकी सजाई जाएगी और रात्रि आरती के बाद भक्तों को प्रसाद वितरण होगा।

ताड़केश्वर महादेव मंदिर के पुजारी अमित पाराशर ने बताया- आज मंदिर में शाम के समय सवा लाख बेल पत्रों की झांकी सजाई जाएगी। भगवान भोलेनाथ को 56 भोग अर्पित किए जाएंगे। इसके साथ ही मंदिर में दिनभर सह स्वर वैदिक विद्वानों के द्वारा रुद्र पाठ किया जाएगा। भगवान शिव का 251 किलो देशी गाय के घी से अभिषेक किया गया। 51 किलो दूध, 51 किलो शहद, 51 किलो गन्ने के रस से अभिषेक किया गया।

ताड़केश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का अभिषेक करते हुए।

ताड़केश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का अभिषेक करते हुए।

20 हजार लीटर गंगाजल से अभिषेक

सोडाला स्थित सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर के शिवालय में 20 हजार लीटर गंगाजल से अभिषेक सोडाला के सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर में स्थित शिवालय पर इस बार विशेष आयोजन किया गया है। मंदिर समिति की ओर से हरिद्वार के हर की पौड़ी से 20 हजार लीटर गंगाजल मंगवाया गया, जिससे शिवलिंग का अभिषेक किया जा रहा है। यह अभिषेक सुबह 5 बजे शुरू हुआ और दोपहर 1 बजे तक चलेगा। मंदिर प्रबंधन ने बताया कि यह कार्यक्रम सावन के अंतिम सोमवार की विशेषता को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

जयपुर के सोडाला स्थित सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर स्थित शिवालय में हरिद्वार के हर की पौड़ी से लाए गए 20 हजार लीटर गंगाजल से अभिषेक किया गया।

जयपुर के सोडाला स्थित सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर स्थित शिवालय में हरिद्वार के हर की पौड़ी से लाए गए 20 हजार लीटर गंगाजल से अभिषेक किया गया।

गलता जी से रात कांवड़ यात्रा रवाना

जयपुर के प्राचीन तीर्थ स्थल गलता जी से रविवार देर शाम से ही कांवड़ यात्राएं शुरू हो गई थीं। कांवड़िए जल भरकर जयपुर के शिवालयों की ओर रवाना हुए। देर रात से लेकर सोमवार सुबह तक कांवड़ियों के जत्थे विभिन्न मंदिरों में जल चढ़ाते देखे गए। शहर के ट्रैफिक पॉइंट्स पर पुलिस की तैनाती रही ताकि किसी तरह की अव्यवस्था न हो।

प्राचीन तीर्थ स्थल गलता जी से कांवड़िए शिव मंदिरों में अभिषेक करने गए।

प्राचीन तीर्थ स्थल गलता जी से कांवड़िए शिव मंदिरों में अभिषेक करने गए।

देवस्थान विभाग की ओर से भी अभिषेक

राजस्थान देवस्थान विभाग की ओर से भी प्रदेश के प्रमुख शिवालयों में आज विशेष अभिषेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत आज दोपहर बड़ी चौपड़ स्थित शिवालय पर जलाभिषेक करेंगे और प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना करेंगे। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, सभी जिलों के देवस्थान मंदिरों में सावन सोमवार को लेकर व्यवस्थाएं पहले से तय कर दी गई थीं।

ताड़केश्वर महादेव मंदिर में घी, दूध, शहद और गन्ने के रस से अभिषेक किया गया।

ताड़केश्वर महादेव मंदिर में घी, दूध, शहद और गन्ने के रस से अभिषेक किया गया।

सोडाला स्थित सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर में हरिद्वार से लाए गए गंगाजल से अभिषेक किया गया।

सोडाला स्थित सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर में हरिद्वार से लाए गए गंगाजल से अभिषेक किया गया।

ताड़केश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी।

ताड़केश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी।

ताड़केश्वर महादेव मंदिर में शिवलिंग का श्रृंगार किया गया।

ताड़केश्वर महादेव मंदिर में शिवलिंग का श्रृंगार किया गया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading