![]()
दौसा जिले में घने बदल छाने के साथ रिमझिम बारिश का दौर जारी है।
दौसा जिले में कई दिनों बाद एक बार फिर मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार गुरूवार सुबह से ही जिलेभर मध्यम बारिश का दौर जारी है। सुबह करीब 7 बजे जिला मुख्यालय पर रिमझिम बारिश शुरू हुई, जिसके बाद कुछ देर के लिए बारिश
इसके साथ ही जिले के सिकराय, महुवा, बांदीकुई व लालसोट क्षेत्र में रिमझिम तो कहीं मध्यम बारिश से मौसम सुहावना बना हुआ है। गुरूवार को जिले का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बता दें कि पिछले कई दिनों मौसम साफ रहने से गर्मी व उमस बनी हुई थी।
आगामी सप्ताह यूं रहेगा तापमान
जिले में 15 अगस्त को अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस, 16 अगस्त को अधिकतम 33 और न्यूनतम 26 डिग्री, 17 अगस्त को अधिकतम 34 और न्यूनतम 26 डिग्री, 18 अगस्त को अधिकतम 33 और न्यूनतम 27 डिग्री, 19 अगस्त को अधिकतम 34 और न्यूनतम 26 डिग्री, 20 अगस्त को अधिकतम 32 और न्यूनतम 26 डिग्री, 21 अगस्त को अधिकतम 31 और न्यूनतम 25 डिग्री रहने का अनुमान है। इस अवधि में बादल छाए रहने से मौसम सुहावना रहेगा, लेकिन उमस का असर लोगों को परेशान करेगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments