☜ Click Here to Star Rating


ASI ओमप्रकाश भांबू को लाइन हाजिर किया गया है।

रेलवे स्टेशन के बाहर थड़ी (दुकान) लगाने वाले युवक पर डंडें बरसाने वाले एएसआई को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है।

.

आरोप है कि 2 अगस्त की रात करीब 1 बजे 2 युवकों की झूठी शिकायत पर पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी में मौजूद ASI ओमप्रकाश भांबू ने दुकानदार से मारपीट की और करीब 50 डंडे बरसाए।

घटना का वीडियो सामने आया तो एसपी ने ASI ओमप्रकाश भांबू को लाइन हाजिर कर दिया गया है। मामले की जांच सीओ सिटी वीरेन्द्र शर्मा को सौंपी गई है।

घटना 2 अगस्त की देर रात करीब एक बजे की है। पुलिस की मार से बचने के लिए दुकानदार अंदर की ओर भागा। लेकिन पुलिसकर्मी ताबड़तोड़ वार करता रहा।

घटना 2 अगस्त की देर रात करीब एक बजे की है। पुलिस की मार से बचने के लिए दुकानदार अंदर की ओर भागा। लेकिन पुलिसकर्मी ताबड़तोड़ वार करता रहा।

दुकान में घुसकर देर रात की थी मारपीट दुकानदार नाहर सिंह पुत्र मंगलाराम, निवासी सैनिक नगर, झुंझुनूं के अनुसार- दो युवक रात में मोबाइल चार्ज करने के लिए उनकी दुकान पर आए। थोड़ी देर चार्ज करने की अनुमति देने के बाद उन्होंने मना कर दिया, जिस पर दोनों युवक बाहर चले गए। उसी वक्त पेट्रोलिंग गाड़ी आई और बाहर खड़े एक युवक ने पुलिस को कहा कि उसके साथ मारपीट हुई है।

दुकानदार का आरोप है कि पेट्रोलिंग में मौजूद एएसआई ओमप्रकाश थे। युवक की बात सुनते ही वे दुकान में घुस आए और बिना पूछताछ किए हाथ में डंडा लेकर ताबड़तोड़ वार करने लगे। करीब 50 से ज्यादा डंडे मारने के दौरान दुकानदार ने बचाव में कुर्सी का सहारा लिया, जो टूट गई। यह मारपीट करीब 10 मिनट तक चली।

ASI ओमप्रकाश भांबू को लाइन हाजिर किया गया है।

ASI ओमप्रकाश भांबू को लाइन हाजिर किया गया है।

CCTV फुटेज ने खोली पोल पूरी घटना दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें एएसआई ओमप्रकाश को लगातार डंडे से मारते हुए देखा जा सकता है। मारपीट के बाद कोतवाली की दूसरी गाड़ी बुलाकर दुकानदार को थाने ले जाया गया। इस दौरान दुकान खुली रह गई और वहीं युवक, जिसे बाहर निकाला गया था, उनका मोबाइल और चार्जर चोरी कर ले गया। अगले दिन शाम को उन्हें छोड़ा गया, लेकिन धारा 151 के तहत बंद किया गया।

SP ने किया लाइन हाजिर वीडियो वायरल होने के कुछ घंटों बाद एसपी ने एएसआई को लाइन हाजिर कर दिया और मामले की जांच सीओ सिटी वीरेन्द्र शर्मा को सौंप दी। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़िए…

ASI ने दुकानदार पर बरसाए डंडे, VIDEO:गाड़ी में जबरन बैठाकर थाने ले गए; पीड़ित बोला- युवकों को मोबाइल चार्ज करने से मना किया था

रेलवे स्टेशन के बाहर थड़ी (दुकान) लगाने वाले युवक को पुलिस ने डंडे से बुरी तरह पीटा। आरोप है कि दुकान पर आए युवकों ने पुलिस की पेट्रोलिंग जीप से फोन चार्ज करने की बात पर मारपीट की शिकायत की थी। पूरी खबर पढ़िए



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading