छोटे भाई का बर्थ सर्टिफिकेट बनवाने तहसील कार्यालय में आए युवक ने क्लर्क पर 500 रुपए लेने का आरोप लगाया है। युवक का दावा है कि उसके साथ आए गवाह की उम्र कम थी ऐसे में क्लर्क ने उसे 500 रुपए लिए और गवाही लेकर डॉक्युमेंट्स जमा कर लिए। युवक ने ACB में शिक
मामले में जब भास्कर ने क्लर्क से बात करने की कोशिश की तो नंबर बंद मिला। इसके बाद तहसीलदार से संपर्क किया तो उन्होंने कहा- क्लर्क ने युवक को घेवर लाने के रुपए दिए थे। घेवर नहीं मिले तो रुपए लौटाने का वीडियो बना लिया।
मामला भरतपुर के रुदावल तहसील ऑफिस का मंगलवार का है।
अब पढ़िए पूरा मामला
छोटे भाई का बर्थ सर्टिफिकेट बनवाने आया था
वीडियो बनाने वाले भाग सिंह गुर्जर निवासी डुमरिया ने बताया कि मैं आज अपने छोटे भाई ऋषि (11) का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए तहसील कार्यालय गया था। जन्म प्रमाण पत्र के लिए 2 गवाह की जरूरत थी। एक मैं खुद गवाह बना और दूसरा गवाह मेरी मौसी का लड़का रवि साथ ले गया था। लेकिन, गवाही के लिए रवि की उम्र 2 साल कम बैठ रही थी। जिसको लेकर तहसील में लगे क्लर्क योगेश ने बताया कि दूसरा गवाह लाना होगा, इससे गवाही नहीं ली जा सकेगी।

आरोप: बोला- 500 रुपए लगेंगे
भाग सिंह ने बताया- मैंने दूसरा गवाह लाने के लिए क्लर्क योगेश से कह दिया। इसके बाद वहां से जाने लगा तो क्लर्क योगेश ने कहा कि गवाही रवि (मौसी के लड़के) से ही ले लेंगे। लेकिन, इसके 500 रुपए लगेंगे। जिसके बाद मैंने अपने मोबाइल का कैमरा शुरू किया। रवि ने क्लर्क योगेश को पैसे दिए और मैंने उसका वीडियो बना लिया। कल मैं योगेश की शिकायत ACB से करूंगा।
घेवर मंगाने के लिए दिए थे रुपए
मामले को लेकर जब रुदावल तहसीलदार जय प्रकाश शर्मा से बात की तो उन्होंने बताया- क्लर्क योगेश ने घेवर मंगवाने के लिए भाग सिंह को पैसे दिए थे। जब उसे घेवर नहीं मिला तो, भाग सिंह ने पैसे वापस दे दिए। जिसका उसने वीडियो बना लिया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments