प्रतापगढ़ जिले के धरीयावद में वन विभाग ने अवैध खैर लकड़ी परिवहन के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। वन विभाग की टीम ने दिगन नागलिया मोड़ के पास से एक संदिग्ध ट्रक को पकड़ा। टीम ने ग्यासपुर घाटा चौराहे पर नाकाबंदी कर ट्रक को रोका।
जांच में ट्रक में तिरपाल के नीचे खैर की अवैध लकड़ी मिली। वन विभाग ने राजस्थान वन अधिनियम 1953 के तहत मामला दर्ज किया। टीम ने ट्रक को जब्त कर धरियावद वन विभाग परिसर में रखा है।

इस कार्रवाई मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी सलमान खान धुंधरका का और मोहम्मद रफीक मेव नयापुरा मोहल्ले का रहने वाला है।
ये कार्रवाई उप वन संरक्षक हरिकिशन सारस्वत और सहायक वन संरक्षक बंसी दिलीप सिंह गोड़ के निर्देशन में की गई। क्षेत्रीय वन अधिकारी रामलाल भील के नेतृत्व में टीम ने यह सफलता हासिल की। टीम में वनपाल प्रमोद तेली, सहायक वनपाल महेन्द्र सिंह चचेड़, वनरक्षक भेरूलाल गायती, गोविन्द गवारिया, महेन्द्र सिंह सोलंकी और विजय सिंह शामिल थे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments