![]()
पुलिस ने अवैध डोडा चूरा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया।
अवैध मादक पदार्थों की घर पकड़ के लिए भीलवाड़ा पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाइयों को अंजाम दिया जा रहा है।इसी के तहत बड़लियास थाना पुलिस ने डीएसटी की इनफार्मेशन के बाद नाकाबंदी के दौरान एक कार से बड़ी मात्रा में अवैध डोडा चूरा जब्त किया है।
बड़लियास थाना प्रभारी सिद्धार्थ प्रजापत ने बताया कि डीएसटी इंचार्ज राजपाल से इनपुट मिला था कि थाना क्षेत्र में एक व्हाइट क्रेटा बिगोद से सवाईपुर की ओर जा रही है। इसमें दो व्यक्ति बैठे है। इनका पीछा किया जा रहा है। इस जानकारी के बाद कोटडी और सवाईपुर चौराहे पर नाकाबंदी करवाई गई।
पुलिस को पीछे आता देख भागने की कोशिश
पुलिस को देखकर ड्राइवर ने गाड़ी को खजीना गांव की ओर घूमा लिया। इस पर टीम ने इसका पीछा किया और खजीना गांव से खेड़ाखुंट माताजी के मंदिर से खेत में जाने वाले रास्ते की तरफ पहुंचे।ड्राइवर गाड़ी को खड़ी कर भागने की कोशिश कर रहा था उसे पकड़ लिया और इसका साथी मौके से फरार हो गया।
कार की तलाशी लेने पर इसमें प्लास्टिक के तीन कट्टों में अवैध डोडा चूरा पाया गया। थाने लाकर इसका वजन करने पर ये 54 किलो 310 ग्राम निकला। पुलिस ने अवैध डोडा चूरा और कार को जब्त एक तस्कर को गिरफ्तार किया जबकि इनका साथी फरार हो गया।
पुलिस ने अवैध तस्करी के आरोप में कैलाश (32 ) पिता गणेश जाट निवासी बीगोद को गिरफ्तार किया है जबकि बद्रीलाल पिता सत्यनारायण जाट निवासी टोंक फरार हो गया।
ये थे टीम में शामिल
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में बड़लियास थाना प्रभारी सिद्धार्थ प्रजापत, डीएसटी इंचार्ज राजपाल, एएसआई जेठमल, कॉन्स्टेबल संदीप शैतान सिंह, विनोद कुमार, डीएसटी हेड कॉन्स्टेबल अशोक कुमार, गोपाल , राकेश, कन्हैयालाल शंकर कमल और पिंटू कुमार शामिल रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments