![]()
पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी।
जोधपुर में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह में हिस्सा लेने जा रहे नेहरू कॉलोनी निवासी लोकेंद्र को पत्थर से भरे ट्रक ने कुचल दिया था इस मामले में जांच के बाद अब पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश ने एक्शन लेते हुए पांचबत्ती रोड पर रात के समय चेतक के इंचार्ज एए
बता दे की 15 अगस्त को अल सुबह स्वतंत्रता दिवस समारोह में हिस्सा लेने के लिए नेहरू कॉलोनी निवासी 13 वर्ष के लोकेंद्र अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ बाइक पर सवार होकर घर से निकला था। घर से थोड़ा आगे निकलते ही पांचबत्ती रोड के पास पत्थर से भरे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी थी। जिसमें लोकेंद्र की मौत हो गई थी। वहीं तीन अन्य साथी घायल हो गए थे। इस घटना के बाद परिजनों ने विरोध प्रदर्शन भी किया था। बाद में मुआवजा राशि देने और इस पूरे मामले के निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करवाने पर सहमति बनी थी।
पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश ने बताया जिस घटनाक्रम में एक नाबालिग की मृत्यु हुई। उसमें सारी घटना का विश्लेषण किया गया। इसके आधार पर रात के समय चेतक के इंचार्ज को सस्पेंड किया गया है। वहीं थाना अधिकारी को 17 सीसी की चार्जशीट दी गई है।
कमिश्नर ने कहा हमारे लिए प्रत्येक जान कीमती है। 16 अगस्त से 15 दिन का मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें कोई भी अभिभावक या संरक्षक नाबालिग को वाहन चलाने की अनुमति देंगे उनके खिलाफ पुलिस मामला दर्ज करवाएगी। इसके दो मामले भी दर्ज किए गए हैं। इस कानून के तहत 3 साल की सजा या 25000 का जुर्माना भी है। इसलिए अभिभावक अपने नाबालिग बच्चों को दो पहिया, चौपहिया वाहन नहीं दे। अन्यथा पुलिस इसको लेकर सख्त कार्रवाई करेगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments