![]()
झालावाड़ कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने आवश्यक सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा बैठक ली।
झालावाड़ में मिनी सचिवालय के सभागार में जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में आवश्यक सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर ने जिला स्तरीय अधिकारियों को आमजन की शिकायतों के निपटारे में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने रिस्पॉ
जिला कलक्टर ने खाद्य सुरक्षा योजना के आवेदनों के निपटारे में गति लाने के लिए जिला रसद अधिकारी को निर्देशित किया। साथ ही गांव चलो अभियान और शहर चलो अभियान से जुड़े कार्यों में पेंडेंसी को प्राथमिकता से समाप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने शहर चलो अभियान के तहत होने वाले शिविरों की तैयारियों की जानकारी ली।
शहर में बेसहारा गोवंश की समस्या को देखते हुए पशुपालन विभाग और नगर परिषद के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए। गोवंश को पकड़कर गौशालाओं में भेजने के आदेश दिए गए। जेवीवीएनएल और पीएचईडी के अधीक्षण अभियंताओं को जिले में पेयजल और बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा गया। बिजली के झूलते तारों और खंभों की मरम्मत कर जनहानि रोकने के निर्देश भी दिए गए।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments