![]()
रींगस पुलिस थाना क्षेत्र की ग्राम पंचाय सरगोठ के गांव परसरामपुरा स्थित पारीक दूध डेयरी में काम करने वाले युवक ने आत्महत्या कर ली।पुलिस ने सूचना मिलने पर सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर कार्रवाई शुरू कर दी। मृतक की पहचान धौलपुर के सैपऊ निवासी श्रीक
डेयरी की बंद दुकान में श्रीकृष्ण का शव टिन शेड के पाइप से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जिसे उतारकर राजकीय उप जिला अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
थाना प्रभारी सुरेश कुमार के अनुसार, परिजनों को सूचित किया गया। उनके आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जांच में पता चला कि श्रीकृष्ण पिछले तीन महीने से इस डेयरी में काम कर रहा था। वह दस भाइयों में सातवें नंबर का था। उसके सभी भाई मजदूरी का काम करते हैं।
पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments