☜ Click Here to Star Rating



विधायक हरलाल सहारण ने शनिवार को शहर में कराए जाने वाले विकास कार्यों की जानकारी दी।

चूरू शहर में सीवरेज लाइन, अतिरिक्त एसटीपी निर्माण और शोधित पानी के पुनर्उपयोग के लिए राशि स्वीकृत हो गई है। इसके साथ ही फोरलेन रिंग रोड के लिए केंद्रीय परिवहन मंत्री का आश्वासन मिला है। विधायक हरलाल सहारण ने शनिवार को पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र र

.

सहारण ने बताया कि बजट घोषणा 2025-28 के अमृत 200 के अंतर्गत चूरू शहर में सीवरेज लाइन, अतिरिक्त एसटीपी निर्माण और शोधित पानी के पुनर्उपयोग के लिए राशि स्वीकृत हो गई है। इसमें शहर के शेष भागों में सीवरेज लाइन बिछाना, अग्रसेन नगर एसटीपी के पास एक अतिरिक्त यूनिट स्थापित करना और परिशोधित पानी का पुनः उपयोग शामिल है।

विधायक ने बताया कि चूरू शहर में बरसात के समय जलभराव की गंभीर समस्या रहती है। इस समस्या से निजात पाने के लिए वार्ड 35 व 36, सैनिक बस्ती, डाबला रोड, जयपुर पुलिया, ताजूशाह तकिया सहित अन्य जलभराव स्थलों पर पूर्व निर्मित डिग्गियों को हटाकर उच्च क्षमता के पंपिंग स्टेशन और नई पाइपलाइन बिछाने का कार्य किया जाएगा। इसके लिए नगरपरिषद स्तर पर विस्तृत डीपीआर तैयार करवाई जा रही है।

सहारण ने बताया कि चूरू में फोरलेन रिंग रोड बनाने के लिए उन्होंने हाल ही में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की थी। गडकरी ने आश्वासन दिया है कि शीघ्र ही इसकी डीपीआर तैयार कर वित्तीय स्वीकृति जारी की जाएगी।

भाजपा प्रदेश मंत्री वासुदेव चावला ने कहा कि घर-घर कचरा संग्रहण कार्य का प्रस्ताव नगरपरिषद चूरू द्वारा पिछले वर्ष तैयार किया गया था, लेकिन उस समय कांग्रेस के बोर्ड द्वारा इस प्रस्ताव को बहुमत से अस्वीकार कर दिया गया था। इस योजना के तहत 35 ऑटो टीपर नियोजित किए जाएंगे और सभी वाहनों पर जीपीएस सिस्टम होगा। कार्यक्रम के अंत में मंडल अध्यक्ष सुरेश सारस्वत और धर्मेंद्र राकसिया ने आभार व्यक्त किया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading