☜ Click Here to Star Rating


राजधानी जयपुर में विश्व हाथी दिवस के मौके पर अनुच्छेद फैशन शो का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें हाथी साज सावरकर रैंप वॉक करते हुए नजर आएंगे। जयपुर के हाथी गांव में इस अनूठे फैशन शो का आयोजन 12 अगस्त को दोपहर 3 बजे किया जाएगा। जिसे आम जनता फ्री में देख

.

दरअसल, विश्व हाथी दिवस के मौके को यादगार बनाने के लिए हाथियों के लिए फैशन शो का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें हाथी पूरे पारंपरिक शाही शृंगार और पोशाक के साथ रैंप वॉक करेंगे। इस दौरान राजा-महाराजाओं के जमाने से चली आ रही प्राकृतिक रंगों से हाथियों को सजाने की परंपरा का निर्वहन किया जाएगा। हाथियों के चेहरे और शरीर पर विशेष चित्रकारी की जाती है। जिसमें फूल, बेल बूटे, धार्मिक चिह्न और – राजसी प्रतीक शामिल होते हैं। उन्होंने बताया कि हाथियों का साज शृंगार केवल सजावट नहीं है। बल्कि, हमारी सांस्कृतिक पहचान है। जो आज भी कई कलाकारों की कला और परंपरा को जीवंत रखे हुए है।

चांदी के आभूषणों से होगा हाथियों का श्रृंगार।

चांदी के आभूषणों से होगा हाथियों का श्रृंगार।

हाथी गांव विकास समिति के अध्यक्ष बल्लू ने बताया कि उनकी हथिनी चंदा इस आयोजन की सबसे खास प्रतिभागी होगी। चंदा को हस्तकला से तैयार झूल भी पहनाई जाएगी। जिस पर शेर, हिरण और मोर जैसी कलात्मक कढ़ाई की गई है। इसके साथ ही 62 किलो चांदी के जेवर पहनाए जाएंगे। जो कि पांच पीढ़ी पहले उसके पूर्वजों को जयपुर राजघराने से उपहार स्वरूप मिले थे। इन गहनों में कंठा, श्री (माथे का गहना), पायजेब, कनगोजा (कानों के आभूषण) और धूमची (पूंछ का गहना) शामिल हैं।

12 अगस्त को होने वाले इस फैशन शो में लगभग एक दर्जन से ज्यादा हाथी रैंप वॉक करते हुए नजर आएंगे। जिसको लेकर अब महावतों ने अपने स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। कुछ ने फैशन शो के लिए विशेष रूप से नए आभूषण और खास पोशाक तैयार करवाए हैं। जिन्हें पहन चंदा, पुष्पा, बाबू, मारुति, राजकली, चमेली जैसे 15 हाथी और हथिनी रैंप वॉक करते हुए नजर आएंगे।

एक दर्जन से ज्यादा हाथी फैशन शो में होंगे शामिल।

एक दर्जन से ज्यादा हाथी फैशन शो में होंगे शामिल।

बता दें कि जयपुर का हाथी गांव देश का एकमात्र ऐसा गांव है, जो विशेष रूप से हाथियों के लिए बसाया गया है। यहां के हर परिवार का जीवन हाथियों से जुड़ा हुआ है, फिर चाहे वो देखभाल हो, शृंगार हो या खान-पान हो। इस गांव के लोग हाथियों की देखभाल कर जीवन यापन कर रहे है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading