![]()
पुलिस की गाड़ी से टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। गुरुवार रात 11 बजे तक दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।
हादसा चूरू के रतननगर थाना क्षेत्र के गांव बालरासर आथुणा में हुई।
जानकारी के अनुसार, बालरासर आथुणा निवासी अरविंद (25) बाइक से गुरुवार रात अपने गांव लौट रहा था। तभी सामने से आ रही पुलिस की गाड़ी से उसकी टक्कर हो गई। गंभीर हालत में उसे चूरू के सरकारी डीबी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शव को अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया।
हादसे की सूचना पर आक्रोशित परिजन-ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे और सड़क पर धरना देकर जाम लगा दिया। दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने अतिरिक्त पुलिस जाब्ता मौके पर भेजा।
स्थिति को शांत करने के लिए पंचायत समिति प्रधान दीपचंद राहड़ भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के साथ खड़े रहे। रात करीब 11 बजे तक ग्रामीणों, पुलिस और प्रशासन के बीच वार्ता चलती रही। बावजूद इसके, ग्रामीण लगातार दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। फिलहाल, पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई नहीं हो सकी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments